7 साल बड़े तलाकशुदा मर्द से दिल लगा बैठी ये Hot हसीना, 'लिपलॉक' सीन से छोटे पर्दे पर मचाया था धमाल
Kritika Kamra : मशहूर टीवी शो 'कुछ तो लोग कहेंगे' की डॉ .निधि आपको याद है? बड़े-बड़े नैनों वाली चुलबुली, प्यारी, बेबाक सी डॉक्टर का रोल निभाकर घर-घर में जगह बनाने वाली अभिनेत्री कृतिका कामरा छोटे पर्दे की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टीवी पर बोल्ड और ग्लैमरस रोल भी प्ले किए हैं, अब आप सोच रहे होंगें कि हम कृतिका की इतनी बात क्यों कर रहे हैं?
तो इसके पीछे एक खास वजह है और वो है उनका रिलेशनशिप। दरअसल कृतिका कामरा इन दिनों अपने से 7 साल बड़े और तलाकशुदा मर्द के इश्क में गिरफ्तार हैं। जी हां, कृतिका कामरा आजकल मशहूर क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के डेट कर रही हैं, हाल ही में उन्होंने अपना रिश्ता कन्फर्म किया है।

दोनों ने न्यूईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करके लोगों को बता दिया है कि दोनों इन दिनों रिलेशनशिप में हैं। मालूम हो कि गौरव ने साल 2014 में मॉडल कीरत भट्टल से शादी की थी, हालांकि साल 2021 में दोनों अलग हो गए।
7 साल बड़े तलाकशुदा मर्द से दिल लगा बैठी हैं Kritika Kamra
इन दिनों वो कृतिका के साथ हैं, जबकि कृतिका का नाम इससे पहले करण कुंद्रा से जुड़ा था, कहा जाता है कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन एक 'किस' ने दोनों को दूर कर दिया। दरअसल कृतिका जब मशहूर टीवी शो 'रिपोर्टर' में लीड रोल प्ले कर रही थीं, जिसमें उनके कोस्टार राजीव खंडेलवाल थे, उस वक्त शो में उनका किरदार काफी बोल्ड था।

राजीव खंडेलवाल के साथ था Kritika Kamra का 'लिपलॉक' सीन
टीवी के शाहरुख खान कहे जाने वाली राजीव के साथ उस शो में कृतिका का एक 'लिपलॉक' सीन था, जिसने टीवी जगत में तहलका मचा दिया था। उससे पहले इस तरह के सींस डेली सोप में नजर नहीं आते थे। इस सीन की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन फिर भी इस सींस के कारण शो ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी लेकिन कृतिका का ये बिंदासपन करण कुंद्रा को पसंद नहीं आया था और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यही दोनों के अलगाव का कारण बना।

क्या Kritika Kamra करेंगी गौरव कपूर से शादी?
फिलहाल कृतिका ने अब मूव ऑन कर लिया है और उनके फैंस को पूरी उम्मीद है कि वो और गौरव जल्द ही शादी की खुशखबरी लोगों को देंगे। मालूम हो कि 'कितनी मोहब्बत है' (2009-2011) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली कृतिका ने 'कुछ तो लोग कहेंगे' (2011-2013), 'रिपोर्टर्स '(2015) , 'चंद्रकांता ' जैसे कई मशहूर शो में काम किया है।

'मटका किंग' में दिखेंगी Kritika Kamra
कामरा ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भेड़' (2023), और अमेजन प्राइम वीडियो श्रृंखला 'तांडव' (2021) और 'बंबई मेरी जान' (2023) में भी अभिनय किया है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो अभी नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित 'मटका किंग' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी।













Click it and Unblock the Notifications