फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में ऐसी हालत में नजर आईं कृति सेनन, सीट पर बैठकर किया ये काम

Kriti Sanon Travel In Economy Class: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति सेनन फ्लाइट में अपने आगे की सीट पर बैठी बच्ची के साथ जमकर मस्ती करती हैं।

kriti sanon

Kriti Sanon Travel In Economy Class: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ के फेमस एक्टर प्रभास नजर आएंगे। इसी बीच कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कति सेनन फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए नजर आ रही हैं।

कृति सेनन के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में वह फ्लाइट में एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में वह इकोनॉमी क्लास की सीट पर बैठकर एक छोटी सी बच्ची के संग खेलती दिखाई दे रही हैं। उनका ये सादगी भरा अंदाज देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों को उनका ये रूप काफी पसंद आ रहा है।

हाल ही में कृति सेनन को इंडिगो की फ्लाइट में देखा गया। उन्होंने आम जनता के बीच इकोनॉमी क्लास में सफर किया। कृति सेनन का ये अंदाज देखकर एक तरफ जहां कुछ लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। कई स्टार्स जरूरत पड़ने पर इकोनॉमी क्लास में सफर करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति सेनन फ्लाइट में अपने आगे की सीट पर बैठी बच्ची के साथ जमकर मस्ती करती हैं। कृति उसके साथ खेलती नजर आती हैं। कृति सेनन के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कृति कैमरे के लिए खुद को बार बार क्यूट दिखाने की कोशिश कर रही थीं।

इन दिनों कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वह माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं मूवी में प्रभु श्रीराम के किरदार में साउथ के सुपरस्टार प्रभास दिखाई देंगे। इस फिल्म में रावण का किरदार बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने निभाया है। ये फिल्म आगामी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+