Kriti Sanon के 'अंडरगार्मेंट्स एड' पर ये क्या बोले राहुल गांधी? BJP MP कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता को घेरा

Kriti Sanon: कृति सेनन के हालिया राखी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। विज्ञापन को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत की आलोचना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन किया था। उन्होंने महिलाओं की पसंद और उनकी आजादी की बात करते हुए स्मैश द पैट्रियार्की हैशटैग का इस्तेमाल किया। अब राहुल गांधी के इसी बयान पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पलटवार किया है।

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर कसा तंज
कंगना रनौत ने बीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई एक पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने राहुल गांधी के Smash the Patriarchy वाले बयान पर तंज कसते हुए लिखा है- ब्रो, रुको। भारत माता की जय। शुरू करते हैं।

kriti sanon

कांग्रेस और राहुल गांधी के रुख पर उठाए सवाल

दरअसल बीजेपी की ओर से शेयर की गई पोस्ट में तस्वीरों के जरिए महिलाओं से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस और राहुल गांधी के रुख पर सवाल खड़े किए गए हैं। पोस्ट में स्मैश द पैट्रियार्की के नारे को कांग्रेस के कथित राजनीतिक रिकॉर्ड से जोड़कर राहुल गांधी पर निशाना साधा गया।

महिला आरक्षण और ट्रिपल तलाक का भी जिक्र

-बीजेपी की पोस्ट में एक काल्पनिक बातचीत दिखाई गई है। इसमें राहुल गांधी की तरफ से पितृसत्ता खत्म करने की बात कही जाती है जबकि जवाब में महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाया जाता है। पोस्ट में दावा किया गया है कि कांग्रेस ने शुरुआत में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था।

-इसके बाद ट्रिपल तलाक का मुद्दा भी उठाया गया। बातचीत के जरिए शाह बानो मामले का जिक्र करते हुए कांग्रेस की पुरानी राजनीति पर सवाल खड़े किए गए। इस पूरी पोस्ट का मकसद राहुल गांधी के महिला अधिकारों को लेकर दिए बयान और कांग्रेस के पुराने रुख के बीच कथित विरोधाभास दिखाना था।

कर्नाटक कैबिनेट को लेकर भी साधा निशाना

बीजेपी की पोस्ट में कर्नाटक कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी का मुद्दा भी शामिल किया गया। इसमें दावा किया गया कि 33 मंत्रियों वाली कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री नहीं है। इसी के जरिए राहुल गांधी के महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता खत्म करने वाले बयान पर सवाल उठाए गए।

राहुल गांधी ने कृति सेनन का किया था बचाव

-आपको बता दें कि कंगना रनौत का ये पलटवार राहुल गांधी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कृति सेनन के राखी विज्ञापन को लेकर हो रही आलोचना पर एक्ट्रेस का समर्थन किया था। इस विज्ञापन में कृति सेनन ने ब्रालेट पहना हुआ था। कृति के इस विज्ञापन पर आम लोगों ने भी आपत्ति जताई थी। कुछ यूजर्स ने तो साफ कहा था कि अंडरगार्मेंट्स पहनकर भाई को राखी बांधी जाती है।

-वहीं राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, ये उसकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किए जाने पर भी सवाल उठाया और #SmashThePatriarchy लिखा था।

कृति सेनन के विज्ञापन पर कंगना रनौत ने क्या कहा?

-राहुल गांधी के समर्थन से पहले कंगना रनौत ने भी कृति सेनन के विज्ञापन पर खुलकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल किया था कि जब आज महिलाओं के पास पहनावे के इतने विकल्प हैं, तो फिर राखी जैसे त्योहार पर भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी बांधने की जरूरत क्यों पड़ी।

-कंगना रनौत ने लिखा था कि आज की महिलाएं ग्लोबल फैशन को अपनाती हैं और उनके पास कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज तक कई विकल्प हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि शायद विज्ञापन को जानबूझकर अजीब बनाया गया है।

क्या है कृति सेनन के राखी विज्ञापन का पूरा विवाद?

-विवाद एक ज्वैलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन से शुरू हुआ था। इसमें कृति सेनन एक ग्लैमरस ब्रालेट ड्रेस में नजर आती हैं और अपने भाई को राखी बांधती हैं। इससे पहले वह अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई देती हैं।

-विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बंट गईं। कुछ यूजर्स ने कृति के कपड़ों को लेकर सवाल उठाए जबकि कुछ लोगों को कुत्ते को राखी बांधने वाला हिस्सा पसंद नहीं आया। देखते ही देखते विज्ञापन सोशल मीडिया पर चर्चा और विवाद का विषय बन गया।

कृति सेनन ने भी दिया था विवाद पर जवाब

-विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि त्योहार की भावना का आकलन किसी व्यक्ति के कपड़ों से नहीं किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के बीच सुरक्षा और प्यार का रिश्ता नहीं है बल्कि उनके लिए ये ऐसा बंधन है जिसमें बहनें भी एक-दूसरे की सुरक्षा, सेहत और खुशहाली की कामना कर सकती हैं।

-कृति सेनन ने ये भी बताया कि वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की सलामती की दुआ करती हैं। उनके लिए उनके पालतू कुत्ते भी परिवार का हिस्सा हैं इसलिए उन्होंने उन्हें भी इस परंपरा में शामिल किया।

-एक्ट्रेस ने महिलाओं के पहनावे को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसी महिला की संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान को केवल उसके कपड़ों या नेकलाइन से तय नहीं किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक संस्कृति और परंपरा इंसान के दिल में होती है सिर्फ पहनावे में नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+