Kriti Sanon को मिल गया प्यार! रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ ग्रीक में मनाया बर्थडे, वायरल हुई Photo
Kriti Sanon Rumoured Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने 27 जुलाई को अपना जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं।
ऐसा लग रहा है कि कृति सेनन को उनका प्यार मिल गया है। एक रेडिट यूजर ने एक्ट्रेस की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आईं। फोटो देखकर पता चल रहा है कि दोनों एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं।

इस खूबसूरत तस्वीर में कृति सेनन को कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीक आइलैंड में वक्त बिताते हुए देखा गया। जानकारी के मुताबिक, इस खास मौके की तस्वीर कबीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। हालांकि उन्होंने कृति को अपने पोस्ट में टैग नहीं किया। अब इस पोस्ट के वायरल होने के बाद एक बार फिर कृति सेनन की डेटिंग अफवाहों को हवा मिली।
हालांकि कृति और कबीर में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। हालांकि तस्वीरों पर लगातार फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने दोनों की जमकर तारीफ की। वहीं कुछ का कहना है कि कृति सेनन जल्द ही अपनी शादी की खबर देने वाली है।
इससे पहले दुबई में नए साल 2024 के जश्न के दौरान कृति, उनकी बहन नुपुर सेनन, उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन और कबीर बाहिया की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन सभी को साथ में उत्सव का आनंद लेते देखा गया था। इन तस्वीरों ने कृति की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बढ़ा दी। जिससे कबीर के साथ उनके रिश्ते के बारे में अटकलें तेज हो गईं। हालांकि सच क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
वहीं कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार एख्ट्रेस को फिल्म क्रू में देखा गया था। जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है। जिसमें हाउसफुल 5, भेड़िया 2, सेकंड इंग्लिश और दो पत्ती जैसी फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications