करोड़पति कृति सेनन का पापा के साथ है जॉइंट अकाउंट, एक्ट्रेस नहीं रखतीं हिसाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में अपनी फिल्मों के सिलेक्शन पर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो प्रोजेक्ट्स चुनती हैं। अब निखिल कामथ के एक पॉडकास्टपर एक्ट्रेस ने अपनी मिडिलक्लास फैमिली को लेकर भी काफी कुछ कहा है।
जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वे फाइनेंसेस के चलते अपने प्रोजेक्ट्स का चुनाव करती हैं तो उन्होंने मना किया और कहा कि ऐसा नहीं है। मगर मैं इतना कहूंगी कि मैं एक मिडिलक्लास फैमिली से आती हूं। मुझे काम करने की जरूरत महसूस हुई क्योंकि मुझे हमेशा से पैसे कमाने थे।

कृति को मिडिल क्लास कहने के लिए ट्रोल करने पर पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा कि असल में मैं अपर मिडिल क्लास से हूं। जो भी हो... मैं एक ऐसी इंसान नहीं रही हूं, जो बहुत अमीर हो। अल में मैं ऐसी रही भी नहीं हूं, जिसने महसूस किया हो, 'नहीं, नहीं, नहीं, मुझे पैसे के लिए ये सब करना है।' उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में अपने फाइनेंसेस पर अधिक ध्यान देना शुरू किया है।
बताते चलें कि कृति का बॉलीवुड करियर 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ आई फिल्म 'हीरोपंती' से शुरू हुआ था। तब से, वह दिलवाले, राब्ता, बरेली की बर्फी, लुका छुपी, हाउसफुल 4, पानीपत और मिमी जैसी कई उल्लेखनीय फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। उनकी हालिया फिल्मों में हम दो हमारे दो और बच्चन पांडे शामिल हैं।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अपनी पिछली सक्सेस के अलावा, कृति के पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट हैं। वह काजोल के साथ दो पत्ती में नजर आएंगी। उनकी आखिरी कॉमेडी फिल्म क्रू में थी। इस फिल्म में तब्बू और करीना कपूर भी थीं।
एक मिडिल क्लास फैमिली से बॉलीवुड में एक प्रमुख हस्ती बनने तक का उनका सफ़र उनके टैलेंट और डेडिकेशन को दर्शाता है। जैसे-जैसे वे नए किरदार और प्रोजेक्ट लेती रहती हैं, फैंस एक्साइटेड होकर इंतज़ार करते हैं कि वे आगे स्क्रीन पर क्या लेकर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications