क्या राजनीति में एंट्री करने वाली हैं कृति सेनन? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, लोग हुए हैरान
Kriti Sanon: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना ने राजनीति में एंट्री कर ली है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके से लोकसभा का टिकट मिला है। इसके बाद से हर तरफ हलचल मची हुई है। वहीं एक्टर गोविंदा ने भी राजनीति में वापसी की घोषणा कर दी है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी राजनीति में एंट्री कर सकती हैं।
क्या राजनीति में एंट्री करेंगी कृति सेनन?
कृति सेनन इस वक्त अपनी फिल्म 'क्रू' को लेकर चर्चा में हैं, जो आज यानी 29 मार्च 2024 को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ साथ तब्बू, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कृति सेनन हाल ही में 'टाइम्स नाऊ समिट' में मौजूद थीं। यहां उनसे पूछा गया कि क्या वह भी कंगना रनौत की तरह पॉलिटिक्स में आने के बारे में सोच रही हैं।

कृति सेनन ने दिया मजेदार जवाब
इस पर कृति सेनन ने जवाब दिया- मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा है। मैं कभी नहीं सोचती कि मैं ये करूंगी या वो करूंगी, जब तक कि ये अंदर से नहीं आता या मेरे अंदर इसे लेकर स्ट्रॉन्ग फीलिंग पैदा नहीं होती। अगर किसी दिन मेरे दिल में कुछ ऐसा आया कि मुझे कुछ और ज्यादा करना है, तो तब शायद मैं ऐसा सोच सकती हूं।
कंगना रनौत लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को बीजेपी की तरफ से हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट मिला है। वह इस सीट से चुनाव लड़ेगीं। वहीं हिंदी सिनेमा के शानदार एक्टर गोविंदा ने भी राजनीति में वापसी का ऐलान किया है। हाल ही वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे थे। उसके बाद उन्हें शिवसेना पार्टी ने सदस्यता दिलवाई। तभी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि गोविंदा इस बार लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
अरुण गोविल भी बीजेपी की तरफ से लड़ेंगे चुनाव
आपको बता दें कि गोविंदा इससे पहले 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे थे। दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी कुछ साल पहले ही राजनीति में आ गई थीं। वहीं टीवी के राम यानी अरुण गोविल को बीजेपी ने मेरठ से लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications