Pulkit-Kriti Wedding: मानेसर के इस ग्रैंड होटल में होगी कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट की शादी, पढ़ें वेडिंग डिटेल्
Pulkit-Kriti Wedding: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट आगामी 13 मार्च 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा से शादी करने वाले हैं। ये पुलकित सम्राट की दूसरी शादी है। खबर है कि ये कपल हरियाणा के मानेसर में रॉयल तरीके से शादी करने वाला है। इस शादी में कपल के परिवार वाले, रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे।
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी हरियाणा के मानेसर में अरावली पहाड़ियों के बीच बसे आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में होने वाली है। जानकारी के अनुसार ये पैलेस 300 एकड़ में फैला हुआ एक लग्जरी होटल है जिसमें प्राइवेट पूल के साथ 4 प्रेसिडेंशियल विला और 100 डीलक्स सुइट्स मौजूद हैं।

मानेसर के इस लग्जीरियस होटल में होगी शादी
इसके अलावा इस लग्जीरियस होटल में गोल्फ कोर्स, पार्क और स्पा जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। खबरों के अनुसार कपल इस होटल में अपनी परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेगा। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है। शादी में मीडिया तक को एंट्री नहीं दी जाएगी।
कृति और पुलकित दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले
आपको बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट दोनों का ही जन्म दिल्ली में हुआ था। ऐसे में इस कपल ने अपनी शादी होम टाउन में करने का प्लान बनाया है। कृति और पुलकित कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 'वीरे की वेडिंग', 'तैश' और 'पागलपंती' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
पुलकित ने 2014 में सलमान खान की बहन से की थी शादी
जानकारी के अनुसार पुलकित सम्राट ने साल 2014 में सलमान खान की बहन से शादी की थी और एक साल में ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा हैं जिनसे पुलकित सम्राट ने शादी की थी। साल 2015 में ही दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। इसके बाद पुलकित की जिंदगी में यामी गौतम की एंट्री हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications