Koffee With Karan 7: जब करण ने शाहिद को बताया करीना का Ex-Husband तो...

नई दिल्ली, 05 अगस्त। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का हर एपीसोड सुर्खियों में रहता है क्योंकि शो के होस्ट करण जौहर शो के मेहमानों से ऐसा कुछ पूछ लेते हैं या फिर ऐसा कुछ बोल देते हैं जिसके कारण ये शो चर्चाओं के केंद्र में आ जाता है। कई बार तो शो आलोचनाओं का भी शिकार हो जाता है। ताजा मामला शो में गेस्ट बनकर आईं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर से जुड़ा हुआ है।

फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' का प्रमोशन

फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' का प्रमोशन

दरअसल करीना अपने कोस्टार आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' के प्रमोशन के लिए शो की मेहमान बनी थीं लेकिन इसी दौरान करण जौहर ने करीना से कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनने के बाद करीना का चेहरा ही पीला पड़ गया।

'कभी अपने पति और कभी अपने पूर्व पति...'

'कभी अपने पति और कभी अपने पूर्व पति...'

दरअसल करन ने कहा कि 'करीना आप अपनी लाइफ के अलग-अलग चरणों में यहां आ चुकी है, कभी अपने पति और कभी अपने पूर्व पति...., इतना कहते ही करीना एकदम से चौंक गईं और वो बड़ी ही हैरानी से करण की ओर देखा तो उस वक्त करण भी थोड़ी देर के लिए चुप हो गए, फिर अपने आप को संभालते हुए उन्होंने कहा कि 'माफ कीजिएगा मेरा मतलब है कि एक्स प्रेमी।' मैंने आपको अलग-अलग फार्म में इस शो में देखा है। हालांकि इसके बाद करीना ने खुद को संभाल लिया था।

रैपिड फायर सेक्शन में फिर लिया शाहिद का नाम

रैपिड फायर सेक्शन में फिर लिया शाहिद का नाम

लेकिन करण जौहर यहां भी नहीं रूके, उन्होंने इसके बाद रैपिड फायर सेक्शन में कुछ ऐसा कर दिया, जिसे सुनने के बाद भी करीना थोड़ी देर के लिए चौंकी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से करण का जवाब दिया। करण ने करीना से पूछा था कि उनके हिसाब से ये सितारे अपनी पार्टी में किस स्टार को नहीं बुलाएंगे। फिर उन्होंने ने उनके भाई कम एक्टर 'रणबीर कपूर' का नाम लिया। जिस पर करीना ने कहा कि 'अब भला मुझे कैसे पता होगा कि वो किसको अपनी पार्टी में नहीं बुलाएगा।'

करीना ने कहा 'शायद वो खुद'

करीना ने कहा 'शायद वो खुद'

इसके बाद करण जौहर ने एक्टर शाहिद कपूर का नाम लिया। जिनका नाम सुनते ही करीना ने कहा 'शायद वो खुद'। करीना की इस बेबाकी से खुद करण भी हैरान रह गए। मालूम हो कि एक वक्त था जब करीना और शाहिद कपूर एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। दोनों का रिलेशनशिप पूरे पांच साल तक चला और फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। दोनों के ब्रेकअप की वजह आज तक क्लीयर नहीं है। अपने रिलेशनशिप के दौरान ही करीना-शाहिद करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बने थे, जिसका जिक्र करण यहां कर रहे थे।

करीना ने खोले जिंदगी के राज

करीना ने खोले जिंदगी के राज

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि फिल्म 'जब बी मेट' ने उनका करियर और फिल्म 'टशन' ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। मालूम हो कि फिल्म 'जब बी मेट' बहुत बड़ी हिट फिल्म थी,जिसमें लीड रोल शाहिद और करीना ने ही निभाया था। फिल्म ने करीना को नंबर वन अभिनेत्री बना दिया था लेकिन इस फिल्म के दौरान ही करीना और शाहिद का ब्रेकअप हुआ था और इस फिल्म के बाद दोनों पर्दे पर भी कभी साथ नजर नहीं आए।

साल 2012 में सैफ से की करीना ने शादी

जबकि फिल्म 'टशन' के सेट पर करीना और सैफ अली खान मिले थे और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2012 में शादी की थी। आज दोनों को शादी से दो बच्चे हैं। मालूम हो करीना एक्टर सैफ की दूसरी पत्नी हैं। सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे भी सैफ को दो बच्चे हैं। जबकि शाहिद ने मीरा राजपूत से 2016 में शादी की थी और वो भी दो बच्चों के पिता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+