आपकी प्रति दिन की cost मेरी है ...सामंथा रूथ प्रभु ने अक्षय कुमार की भारी फीस को लेकर चिढ़ाया
मुंबई, 21 जुलाई: करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 के लेटेस्ट एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु में नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लगभग दो साल बाद ये शुरू हुआ है। जिसके तीसरे एपिसोड में सामंथा रूथ प्रभु और अक्षय कुमार ने खूब मस्ती की और दोनों ने अपने करियर से जुड़े कई राज खोले।

अक्षय बोले- एक समय था जब मैं पांच हजार कमाता था
अक्षय और सामंथा दोनों ने इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात की अक्षय ने राज खोला कि फिल्म जानी दुश्मन जिसमें उन्होंने सात एक्टर के साथ काम किया। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बना ली। एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों की बात करते हुए कहा कि एक समय था जब उन्हें महज महीने में 5000 रुपये ही कमा रहे थे और अचानक एक विज्ञापन एजेंसी ने उन्हें 2 घंटे की शूटिंग के लिए 21000 का ऑफर दिया।

सामंथा ने बताया कैसे एक्टिंग करियर में आईं
सामंथा प्रभु जो ने बताया कि वो एक्टिंग करियर में कैसे आईं। उन्होंने बताया मेरे पिता ने कहा था कि वह अपना कर्ज नहीं चुका पाएंगे इसलिए मैंने अपने करियर पर अधिक ध्यान दिया।
सामंथा ने अक्षय की मोटी फीस को लेकर चिढ़ाया
समांथा और अक्षय दोनों ने कॉफी विद करण शो का फेमस रैपिड-फायर राउंड खेला। जिसमें सामंथा ने मजाकिया अंदाज में दावा किया कि वह जीतती है या नहीं लेकिन प्राइज हैंपर उन्हें ही चाहिए। उन्होंने अक्षय से यह भी कहा कि, "आपकी प्रतिदिन की लागत मेरी पूरी फिल्म का फीस है।" आपको बता दें, अक्षय ने राउंड तो जीत लिया लेकिन उन्होंने प्यार से समांथा को हैम्पर दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications