विक्‍की कौशल ने बताया कैटरीना से शादी के बाद सिंगल लाइफ के बारे में क्‍या मिस करते हैं, देखें वीडियो

नई दिल्ली, 16 अगस्‍त: करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण सीजन 7 के गुरुवार के एपिसोड में विक्‍की कौशल और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा नजर आएंगे। विक्‍की कौशल इससे पहले सीजन में जब करण के शो में जब आए थे तब वो सिंगल थे। करण के नए शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें करण जौहर ने विक्‍की कौशल से पूछा कि वह सिंगल लाइफ के बारे में क्‍या मिस करते हैं। इसका बड़ा ही मजेदार जवाब विक्‍की कौशल ने दिया। जो जमकर वायरल हो रहा है।

कैटरीना ने विक्‍की के लिए बोली थी बात, जिस पर विक्‍की हो गए थे फ्लैट

कैटरीना ने विक्‍की के लिए बोली थी बात, जिस पर विक्‍की हो गए थे फ्लैट

बता दें 2018 में करण जौहर के टॉक शो कॉफ़ी विद करण सीजन 6 के एक एपिसोड के दौरान कैटरीना कैफ ने कहा था कि वह स्क्रीन पर विक्की कौशल के साथ "अच्छी दिखेंगी"। शो के दौरान जब कैटरीना के बयान के बारे में बताया गया तो विक्की कौशल अचंभित हो गए थे। माना जाता है विक्‍की कौशल और कैटरीना की लव स्‍टोरी की पटकथा कॉफ़ी विद करण सीजन 6 के होस्‍ट करण जौहर ने ही लिखी थी।

इसी शो में ही तो हुआ था विक्‍की का कैटरीना संग रोका

इसी शो में ही तो हुआ था विक्‍की का कैटरीना संग रोका

विक्की कौशल आखिरी बार करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में आए थे तब वह सिंगल थे। वहीं इस एपिसोड में विक्‍की के साथ पहुंचे सिद्धार्थ ने बात ही बात में करण से कह दिया इसी शो में तो कैटरीना और विक्‍की का रोका हुआ था। जिस पर सब हंसने लगते हैं।

विक्‍की ने बताया सिंगल लाइफ के बारे में क्‍या सबसे ज्‍यादा मिस करते हैं

विक्‍की ने बताया सिंगल लाइफ के बारे में क्‍या सबसे ज्‍यादा मिस करते हैं

वहीं जब शो के होस्‍ट करण जौहर ने विक्‍की कौशल से पूछा कि कैटरीना के साथ शादी के बाद वो अपनी सिंगल लाइफ के बारे में क्या सबसे ज्‍यादा मिस करते हैं। विक्की कौशल ने जवाब दिया जब कैटरीना मिस थीं अब मिसेज हैं।

 विक्‍की की शर्टलेस तस्वीर पर कैटरीना का क्‍या था रिसपांस

विक्‍की की शर्टलेस तस्वीर पर कैटरीना का क्‍या था रिसपांस

वहीं प्रोमो के दूसरे सेगमेंट में करण जौहर ने विक्‍की कौशल की शर्टलेस तस्वीर दिखाई, जिसके बाद सिद्धार्थ ने उनसे पूछा कि कैटरीना कैफ का इस फोटो के बारे में क्‍या कहना था।इसके जवाब में विक्की कौशल ने जवाब ने जबवा दिया रोशनी अच्छी थी।

अफेयर के बाद दोनों ने दिसंबर 2021 में की है शादी

अफेयर के बाद दोनों ने दिसंबर 2021 में की है शादी

कैटरीना कैफ को विक्‍की कौशल लंबे समय से चाहते रहे हैं लेकिन उनका प्‍यार एक तरफा था लेकिन कैटरीना भी विक्‍की के प्‍यार पर पिघल गईं औश्र उन्‍हें दिल दे बैठी थीं। दो साल तक अफेयर में रहने के बाद 2021 दिसंबर में विक्की कौशल से शादी की थी। उन्होंने राजस्थान के सवाई माधोपुर में बड़े ही राजसी अंदाज में शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+