कैसे इतने कम टाइम में फेमस हो गए Orry? जाह्नवी कपूर या सारा नहीं बल्कि इस स्टार का है हाथ, बताया नाम
Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 के आखिरी एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के बेस्टफ्रेंड ओरी तमाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ पहुंचे। शो के दौरान ओरी ने बताया कि वह फिलहाल 5 लोगों को एकसाथ डेट कर रहे हैं और उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वह इंडस्ट्री में कैसे फेमस हुए।
कॉफी विद करण 8 का आखिरी एपिसोड इस गुरूवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। जिसमें ओरी के अलावा कुशा कपिला, सुमुखी सुरेश, दानिश सैत और तनमय भट्ट नजर आए। इस दौरान ओरी से करण जौहर ने पूछा कि वह अचानक इतने फेमस कैसे हो गए। इसके जवाब में ओरी ने बोनी कपूर का नाम लिया।

ओरी सिर्फ बॉलीवुड किड्स ही नहीं बल्कि बड़े सेलेब्स के साथ अक्सर पोज देते हुए नजर आते है। इस वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर ये सवाल उठता है कि वह इतने फेमस कैसे हो गए। अब ओरी ने इस पर खुलकर बात की और एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, इसका ब्लेम बोनी कपूर को जाता है। पहली बार मुझे लाइमलाइट दिलाने वाले वही थे।
ओरी ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'मैं उनकी बेटी की बर्थडे पार्टी पर गया था। तभी मुझे गेट पर मीडिया वालों ने घेर लिया और वह जोर-जोर से ओरी चिल्लाने लगे। इसके बाद जब मुझे लेने बोनी अंकल आए तो मैंने उनसे पूछा कि ये मेरा नाम लेकर चिल्ला क्यों रहे हैं। इसके बाद वह हाथ पकड़कर मुझे मीडिया के सामने लेकर गए और कहा कि इसकी भी फोटो क्लिक कर लो ये मेरा बच्चा है।'
इसके अलावा ओरी ने ये भी बताया कि वह फिलहाल एकसाथ 5 लोगों को डेट कर रहे हैं। ये सुनकर खुद कऱण जौहर भी हैरान रह गए और जोर से हंसने लगे। ओरी ने यह भी कहा कि वह एक चीटर हैं और सभी को धोखा दे रहे हैं। फिलहाल करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 का प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये शो का आखिरी एपिसोड होगा।












Click it and Unblock the Notifications