क्या सच में टॉक्सिक हैं रणबीर कपूर? आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'दुनिया में और भी कई...'

Alia Bhatt On Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस करीना कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में करण जौहर के टॉक शो काफी विद करण में पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

हाल ही में आलिया भट्ट अपने लिपस्टिक वाले बयान की वजह से काफी चर्चा में रहीं। इसके बाद से सभी ने उनके पति रणबीर कपूर को टॉक्सिक पति का टैग दिया और उन्हें खूब ट्रोल भी किया। अब इस पर आलिया भट्ट ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि रियल में रणबीर कपूर कैसे पति हैं।

कॉफी विद करण के इस एपिसोड में करण जौहर ने आलिया भट्ट से लिपस्टिक वाले बयान पर सवाल पूछा। जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, असल में रणबीर बिल्कुल भी ऐसे नहीं हैं। इस मामले को कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया। ये कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं था जिस पर इतना फोकस किया गया। इसके अलावा देश में और भी कई सारे मुद्दे हैं।

Alia Bhatt

आलिया ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, कई जगह रणबीर कपूर को टॉक्सिक पति बताया गया। जब मैंने इस बारे में पढ़ा तो मुझे लगा ये बहुत ज्यादा हो रहा है। लेकिन रणबीर ने मुझे कहा कि ये होने दो। मुझे लगा कि ये एक ऐसी रेखा है, जिसे पार किया गया। इस मामले को इतना गंभीर बनाया गया जो असल में था ही नहीं।

आलिया ने आगे बताया कि, इस कॉन्ट्रोवर्सी में उनका कैसा रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने कहा, 'रणबीर इस मसले में कहते हैं कि दर्शक आपके मालिक हैं, वे आपके बारे में जो भी कुछ कहना चाहते हैं, वह कह सकते हैं। जब तक आपकी फिल्में अच्छा कर रही हैं। मुझे बस एक बार बुरी लगी कि जैसा रणबीर को समझते हैं वह वैसे नहीं हैं। वह इन सबसे काफी अलग हैं।'

दरअसल, आलिया भट्ट ने हाल ही में वोग इंडिया की तरफ से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह लिपस्टिक लगाते हुए नजर आती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कहती हैं जब भी लिपस्टिक लगाती हैं तो रणबीर कपूर उन्हें हटाने को कहते हैं क्योंकि उनको एक्ट्रेस का सिंपल लुक काफी पसंद है। आलिया को इस वीडियो के कारण बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+