'मुझसे मत पूछो', आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या पांडे संग डेटिंग अफवाह पर दिया ऐसा जवाब, करण जौहर हुए हैरान

Koffee With Karan 8: फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चित शो कॉफी विद करण 8 में अक्सर सितारों की लाइफ से जुड़े राज खुलते हैं। जिसकी वजह से ये शो अक्सर सुर्खियों में रहता है। अब कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो में बॉलीवुड के मोस्ट एलिजेबल बैचलर्स अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर बतौर गेस्ट नजर आए।

कॉफी विद करण 8 के नए प्रोमो में करण जौहर आदित्य रॉय कपूर से सीधा सवाल पूछा कि क्या तुम अनन्या पांडे को डेट कर रहे हो? ये सुनकर आदित्य ब्लश करने लगते हैं। इसके बाद अर्जुन कपूर ने भी उनकी जमकर खिंचाई की। हालांकि आदित्य रॉय कपूर ने सीधे तौर पर करण जौहर के सवाल का जवाब नहीं दिया।

Aditya Roy Kapur

आदित्य रॉय कपूर ने जवाब देते हुए कहा, "मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछिए तो मैं आपको कोई झूठ भी नहीं बोलूंगा"। इस जवाब से आदित्य ने यह साफ कर दिया है कि वह फिलहाल इस सीक्रेट रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं करना चाहते। ना ही उन्होंने अपनी डेटिंग की खबरों पर हां कहा है। खैर आदित्य रॉय कपूर का यह जवाब सुनकर करण जौहर इंप्रेस हो जाते हैं, तो आदित्य फिर कहते हैं- 'आगे बढ़ते हैं...'

इसके बाद चैट शो में करण जौहर आदित्य रॉय कपूर से पूछते हैं कि, अगर लिफ्ट में श्रद्धा कपूर औऱ अनन्या पांडे फँस जाती तो आफ दोनों में से किसे बचाते? इसपर अर्जुन कपूर, आदित्य को छेड़ते हुए कहते हैं- 'आशिकी तो जरूर करता...अब किसके साथ करता वो नहीं मालूम'। ये सुनकर आदित्य रॉय कपूर हैरान रह जाते हैं और उन्होंने जवाब में कुछ नहीं कहा।

आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। आए दिन बॉलीवुड इवेंट्स में दोनों साथ में स्पॉट होते हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों उनकी वेकशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। खैर अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सबके सामने कंफर्म नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+