Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्म निशानची में है सलीम-जावेद वाला फ्लेवर, अनुराग कश्यप ने क्यों किया इतना बड़ा दावा? जानिए

फिल्म निशानची की रिलीज का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो लीड रोल में नजर आएंगे। दर्शकों को दोनों की नई जोड़ी और नई केमिस्ट्री देखने मिलने वाली है। गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी आइकॉनिक फिल्म देने वाले जाने माने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने इसे बनाया है।

निशानची से कहानी अनुराग ने अपने खास अंदाज से पेश करने वाले हैं। इस तरह से यह फिल्म एक और जबरदस्त क्राइम की कहानी होने वाली है। हाल ही में एक बातचीत में, कश्यप से जब पूछा गया कि कैसे वासेपुर ने सलीम-जावेद की क्लासिक '70s-'80s सिनेमा के रंगों को अपने ड्रामा और स्टेजिंग में दर्शाया। साथ ही उन्होंने क्यों अब तक अपने करियर में कभी पूरी तरह से कमर्शियल फिल्म नहीं बनाई है।

Anurag Kashyap

अनुराग ने निशानची पर कहा, "यही है वो। मैं इसे अपनी फुल ऑन सलीम-जावेद जोन वाली फिल्म कहता हूँ, क्योंकि इसमें सब कुछ है: उस तरह का हीरो, ड्रामा, और सबसे जरूरी, वह पूरा नतीजा जो फिल्म को पूरा बनाता है। आखिरकार, एक फिल्म को वही नतीजा देना ही होगा।"

अनुराग ने अपनी क्लासिक फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर और आने वाली फिल्म निशानची के बीच के फर्क पर भी रोशनी डाली है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "वासेपुर और निशानची दो बिल्कुल अलग दुनिया में सेट दो बिल्कुल अलग फिल्में हैं। निशानची कुछ ऐसा है जो सच में मेरे अंदर से आया है।"

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी है। निशानची की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखी है। ये फिल्म में नए कलाकार ऐश्वर्य ठाकरे पहली बार स्क्रीन पर नज़र आएंगे और वो भी डबल रोल में, जो काफी दमदार और जोशीला है। उनके साथ वेदीका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा अहम किरदारों में दिखाई देंगे। निशानची पूरे देश के सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज़ होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+