कौन हैं 'पाताल लोक 2 के विलन प्रशांत तमांग उर्फ स्नाइपर डेनियल? इंडियन आइडल और कोलकाता पुलिस से है खास कनेक्शन
Paatal Lok 2 Sniper Daniel aka Prashant Tamang: 5 साल के इंतजार के बाद आखिरकार 17 जनवरी को पाताल लोक 2 रिलीज हो गया। इस शो के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और दूसरे सीजन के इंतजार में थे। पाताल लोक 2 को भी जबरदस्त रिव्यू मिले हैं और अभी भी इसका बज बना हुआ है। पहले सीजन में शो का विलन हथौड़ा त्यागी था। जिसका किरदार अभिषेक बनर्जी ने निभाया था।
दूसरे सीजन में विलन स्नाइपर रहता है, जिसका नाम डेनियल रहता है। इसे प्रशांत तमांग ने निभाया है। अब प्रशांत तमांग के कुछ वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। उनके बारे में आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वो उनका इंडियन आइडल से भी कनेक्शन है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको प्रशांत तमांग की कहानी बताने जा रहे हैं।

स्नाइपर डेनियल उर्फ प्रशांत तमांग दार्जलिंग के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 42 की है। उन्होंने इंडियन आइडल 3 जीता है। लेकिन उनके सिंगिंग की शुरुआत कोलकाता पुलिस से होती है। दरअसल, प्रशांत के पिता पुलिस में थे। लेकिन उनकी नौकरी प्रशांत को मिली और उन्होंने बतौर कांस्टेबल कोलकाता पुलिस जॉइन की थी। यहां वो वो पुलिस ऑर्केस्ट्रा के लिए गाया करते थे। प्रशांत के सीनियर ज़ुल्फीकार हसन चाहते थे वो शो का ऑडिशन दें।
उन्होंने ही प्रशांत को इंडियन आइडल के ऑडिशन के लिए छुट्टी भी दी थी। विकीपीडिया की माने तो प्रशांत के इंडियन आइडल में पहुंचते ही वो पश्चिम बंगाल में फेमस हो गए थे। उन्हें जीताने के लिए जनता ने भर भर कर वोटिंग की थी। उस जमाने में वोटिंग SMS के जरिए होती थी। जिसमें पैसे लगते थे। जिसमें लोगों ने अपने एक महीने की सैलरी तक भी खर्च कर दी थी। ऐसे उन्होंने इंडियन आइडल 3 के फिनाले में जगह बना कर इस शो को जीता था। व
इसके बाद प्रशांत ने नेपाली फिल्मों में भी खूब काम किया। उनकी पहली पहली फिल्म गोरखाा पलटन थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे कमाए थे। उनकी फिल्म परदेसी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अब प्रशांत को पाताल लोक में उनके काम के लिए खूब सराहना मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications