एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं Akshara singh, जानिए सालाना कितनी है उनकी कमाई?

एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं Akshara singh, जानिए सालाना कितनी है उनकी कमाई?

मुंबई, 07 जनवरी: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री क्वीन अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी दिलकश अंदाज से अक्षरा सिंह आए दिन फैंस को दीवाना बनाती हुई दिखाई देती हैं। अक्षरा सिंह के उत्तर प्रदेश, बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में करोड़ों दिवाने हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफी लंबी है। उनकी एक स्माइल ही लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती है।

Akshara singh ने अभिनय के दम पर बनाई एक अलग पहचान

Akshara singh ने अभिनय के दम पर बनाई एक अलग पहचान

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। 'बिग बॉस ओटीटी' से मशहूर हुईं अक्षरा सिंह, भोजपुरी इंडस्ट्री का आज एक बड़ा नाम बन गई हैं। फिल्मों में एक्टिंग के बाद अक्षरा ने गायक के तौर पर भी अपनी सफल पारी की शुरुआत की। इन सबके बाद वो एक गायक भी बन चुकी हैं। ‘बेवफा तेरे बिन' नाम का उनका एक एल्बम आया था, जिसमें संगीत उन्होंने ही दिया था। इसके अलावा अक्षरा ने छठ के कुछ पारंपरिक गीत भी गाए हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: Akshara Singh ने ex-boyfriend पर लगाए आरोप, मिली थी मारने की धमकी | वनइंडिया हिंदी
    2010 में शुरू किया था अक्षरा सिंह ने अपना करियर

    2010 में शुरू किया था अक्षरा सिंह ने अपना करियर

    अक्षरा सिंह की पढ़ाई की बात करते तो उन्होंने ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। साल 2010 में अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 'सत्यमेव जयते' फिल्म से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई, जिसके बाद अक्षरा सिंह के पास फिल्मों की लाईन लग गई। इस फिल्म के बाद अक्षरा सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वो भोजपुरी फिल्मों की स्टार एक्टर के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के सभी स्टार्स के साथ काम किया है चाहे वो पवन सिंह हो या खेसारी लाल यादव।

    अक्षरा सिंह एक फिल्म के इतना करती है चार्ज

    अक्षरा सिंह एक फिल्म के इतना करती है चार्ज

    भोजपुरी फिल्म ही नहीं, बल्कि कई टीवी शो में भी अक्षरा सिंह काम कर चुकी हैं। आज वो अपनी जिंदगी रॉयल तरीके से जीती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति 50-60 करोड़ के आस-पास है।अक्षरा एक फिल्म को करने के लिए 20 से 22 लाख रुपए तक चार्ज करती है। इतना ही नहीं बल्कि स्टेज शो के लिए भी अक्षरा को काफी मोटी रकम मिलती है। एक घंटे के लिए अक्षरा 3 से 5 लाख चार्ज करती हैं।

    जानें अक्षरा सिंह के पास हैं कौन-कौन सी कार

    जानें अक्षरा सिंह के पास हैं कौन-कौन सी कार

    अक्षरा के पास एक Xylo car है जिसकी कीमत 12-15 लाख रूपये है। Toyota Fortuner And Mahindra Scorpio जैसी और भी कई गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास मुंबई में एक आलीशान घर भी हैं।

    पवन सिंह के साथ थीं रिलेशनशिप में

    पवन सिंह के साथ थीं रिलेशनशिप में

    पवन सिंह के साथ वो रिलेशनशिप में भी थीं, जिसके बारे में उन्होंने खुद भी एक इंटरव्यू में कहा था। हालांकि, दोनों के बीच काफी अनबन रहने लगी थी जिसके बाद दोनों अलग हो गए। ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी इनकी जोड़ी हिट थी। इनका रिलेशनशिप तब खत्म हुआ, जब पवन सिंह ने शादी रचा ली। साल 2019 में दोनों का ब्रेकअप हुआ था, जिस पर हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की। अक्षरा ने कहा कि उनका और पवन सिंह का रिलेशनशिप काफी मजबूत रहा। दोनों के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रिलेशनशिप बना हुआ था जो खत्म हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+