अक्षय कुमार की फिल्‍म रक्षा बंधन ने चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर जानें कितनी की कमाई

Know how much Akshay Kumar's film Raksha Bandhan earned at the box office in four days

नई दिल्‍ली, 15 अगस्‍त: इस रक्षाबंधन के त्‍योहार पर 11 अगस्‍त को अक्षय कुमार की फैमिली ड्रामा फिल्‍म रक्षा बंधन रिलीज हुई थी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित रक्षाबंधन के प्रोडक्शन हाउसों में से एक, उनके कलर येलो प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर पेज पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े शेयर करते हुए बताया है कि इस फिल्‍म ने वीकेंड पर कितनी कमाई की है।

चार दिनों में 28.16 करोड़ रुपये की कमाई की

चार दिनों में 28.16 करोड़ रुपये की कमाई की

इस पोस्‍ट में खुलासा किया गया है कि फिल्म ने चार दिनों में 28.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। पोस्‍ट शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा इन भाई-बहनों के लिए आपका प्यार बेशुमार है। बड़े पर्दे पर रक्षाबंधन की दिल को छू लेने वाली कहानी देखें। फिल्म सिनेमाघरों में देखने के लिए अभी अपने टिकट बुक करें।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श बताया 4 दिन निराशाजनक

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श बताया 4 दिन निराशाजनक

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्टीट कर लिखा फिल्‍म रक्षाबंधन 4 दिन में दहाई तक नहीं पहुंची। फिल्‍म देखने ज्‍यादा पब्लिक नहीं जुटी। कुल मिलाकर 4-दिन निराशाजनक है । फिल्‍म ने 28.16 करोड़ की कमाई की।

रक्षा बंधन फिल्‍म की स्‍टोरी

रक्षा बंधन फिल्‍म में एक्‍टर अक्षर कुमार ने लाला केदारनाथ का किरदार निभाया है। जो फिल्‍म में अपनी चार छोटी बहनों की शादी के लिए संघर्ष करत नजर आया। फिल्म में भूमि पेडनेकर को अक्षय की ऑन-स्क्रीन प्रमिका दिखाया गया है। सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत ने अक्षय कुमार की बहनों का किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+