बॉलीवुड स्टार्स के Non Famous बच्चे, क्या आप जानते हैं इन्हें?

कई स्टारकिड्स ऐसे हैं, जो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं, तो कई ऐसे हैं जो बॉलीवुड में आए बिना भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। वहीं कई स्टारकिड्स ऐसे हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है।

मुंबई, 7 जून: बॉलीवुड स्टार किड्स अक्सर गॉसिप का विषय बने रहते हैं। इनकी लाइफस्टाइल हो या फिर रिलेशनशिप, सब कुछ सुर्खियों में रहता है। फैंस इनके बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में कई स्टारकिड्स ऐसे हैं, जो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं, तो कई ऐसे हैं जो बॉलीवुड में आए बिना भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। वहीं कई स्टारकिड्स ऐसे हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है।

अर्याना चौधरी, महिमा चौधरी

एक्ट्रेस महिला चौधरी की बेटी अर्याना चौधरी की उम्र 15 साल है। कुछ दिनों पहले ही महिमा चौधरी ने बेटी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा की थी, जिसके बाद से अर्याना की फोटो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रही है।

धरम देओल, बॉबी देओल

धरम देओल, बॉबी देओल

धर्मेंद्र के पोते और बॉबी देओल के छोटे बेटे का नाम धरम देओल है। 2004 में जन्मे धरम बेहद क्यूट हैं। धरम आजकल इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। धरम के अलावा बॉबी देओल के एक बड़ा बेटा भी है, जिसका नाम आर्यमान है।

ईशान सूद, सोनू सूद

ईशान सूद, सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद के बेटे ईशान सूद आजकल सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। ईशान सोनू सूद के बड़े बेटे हैं और अभी विब्ग्योर हाई स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। सोनू की तरह ही ईशान भी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।

इदा अली, इम्तियाज अली

इदा अली, इम्तियाज अली

फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली बेहद खूबसूरत हैं। इदा उम्र में काफी छोटी हैं, बावजूद इसके उन्होंने अपने करियर में काफी कुछ हासिल कर लिया है। इदा अभी अमेरिका में पढ़ाई कर रहीं हैं और वे सोशल मीडिया पर चर्चा में छाई रहती हैं।

अर्जुन मेहता, जूही चावला

अर्जुन मेहता, जूही चावला

एक्ट्रेस जूही चावला के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी जाह्नवी भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। वहीं उनके बेटे अर्जुन की बात करें, तो सोशल मीडिया पर अर्जुन को लोग कम ही जानते हैं। अर्जुन की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+