'लोग लेस्बियन समझ रहे थे' बाल कटवाने के बाद कीर्ति कुल्हारी की बढ़ी मुश्किलें, आते थे अजीब कमेंट्स
Kirti Kulhari: कीर्ति कुल्हारी, जो अपनी हालिया फिल्म हिसाब बराबर का प्रमोशन कर रही हैं। उन्होंने अपनी बालों को छोटा कटवाने के फैसले पर अपनी राय साझा की। हाल ही में एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नए लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की, तो कुछ लोगों ने यह समझा कि वह लेस्बियन हैं।
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कीर्ति ने समाज में लड़कियों के बालों की लंबाई को लेकर बने हुए नियम और परिवार के दबाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "जब मैंने अपनी फिल्म हिसाब बराबर की शूटिंग खत्म की थी, तो घर जाकर मैंने अपने बाल काट दिए। जब ऐसा किया, तो मुझे कुछ कमेंट्स मिलने लगे, जिनमें लोग यह मानने लगे कि अब मैं लेस्बियन होने का ऐलान करने वाली हूं।"

कीर्ती ने आगे कहा, वे कह रहे थे, वह अब जल्द ही क्लोजेट से बाहर आएगी-बस बाल काटने की वजह से। तो क्या अगर मेरे बाल लंबे हैं, तो मैं लेस्बियन नहीं हूं, और जैसे ही मैंने बाल कटाए, तो लोग यह मानने लगे कि मैं हूं? यह बहुत अजीब था कि लोग आपके काम को अपनी सोच के नजरिए से देखते हैं।"
कीर्ति कुल्हारी ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2010 में खिचड़ी: द मूवी से की थी। लेकिन उन्हें फिल्म पिंक से बॉलीवुड में पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने शैतान, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में अभिनेय कर लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फोर मोर शॉट्स प्लीज! नामक हिट वेब सीरीज़ में भी काम किया है।
कीर्ति के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अब हिसाब बराबर फिल्म में आर. माधवन और नील नितिन मुकेश के साथ नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया है, और यह कहानी एक रेलवे टिकट चेक करने वाले की है, जो छोटी-बैंक ट्रांजेक्शन गलतियों के माध्यम से छिपे हुए भ्रष्टाचार को उजागर करता है। यह फिल्म अब ओटीटी जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications