Viral Reel of 2025: 'कीरीस' का गाना आपने सुना क्या? क्यों धड़ाधड़ वायरल हो रहा 'ले बेटा', नहीं रोक पाएंगे हंसी
Kirrish Ka Gana: सोशल मीडिया आज के जमाने में ऐसी पावर है, जो किसी को भी फर्श से अर्श पर पहुंचा देता है। कोविड के दौर के बाद ये बहुत आम हो गया है। हाल ही में वायरल हुए 'तूने दिल पर चलाईं छोरियां' वाले राजू तो 'दस रुपये का बिस्कुट' वाले शादाब जकाती इसका उदाहरण हैं। अब इसी फेहरिस्त में एक और नाम शामिल हो गया है। उनका नाम है धूम (जैसा वो खुद बताते) है। वो इन दिनों Kirris किरीस के गाने से फेमस हैं।

कैसे वायरल हुआ 'कीरीस का गाना सुनेगा' वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक लड़का राह चलते लोगों से बड़े आत्मविश्वास के साथ पूछता नजर आता है, "कृष का गाना सुनेगा, दिल ना दिया ले बेटा।" उसकी मासूमियत, बेफिक्री और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। देखते ही देखते यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा और हजारों रील्स व शॉर्ट्स बनाए जाने लगे।
कौन है वायरल बॉय धूम?
बहुत कम लोग जानते हैं कि सोशल मीडिया पर छाया यह चेहरा असल जिंदगी में कौन है। जानकारी के मुताबिक, यह लड़का झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। उसका असली नाम पिंटू है, जबकि सोशल मीडिया पर उसकी पहचान 'धूम' नाम से बनी हुई है। पिंटू के पिता का नाम ओम प्रकाश और माता का नाम पार्वती है। वह रोज़मर्रा की जिंदगी में कचरा बीनकर अपना गुजारा करता है।
सोशल मीडिया पर छाए धूम
पिंटू उर्फ धूम की वजह से 'कृष' फिल्म का 'दिल ना दिया' गाना एक बार फिर युवाओं के बीच छा गया है। पुराने गाने पर नए जमाने के मीम्स और रील्स बन रही हैं, जिससे यह ट्रैक दोबारा लाइमलाइट में आ गया है। बता दें, ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' का 'दिल ना दिया' गाना 21 साल पुराना है। जो अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। जिसकी वजह धूम उर्फ पिंटू हैं। अगर आपने ये नहीं सुना तो जरूर सुनिए और ट्रेंड में शामिल हो जाइए।












Click it and Unblock the Notifications