'किरीस का गाना सुनेगा' वाले पिंटू की मौत के मामले में नया ट्विस्ट, पुलिस ने किया अरेस्ट? क्या है पूरा सच?
Kirish Ka Gaana Sunega Boy: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया चेहरा वायरल हो रहा है। कभी डांस वीडियो ट्रेंड करता है तो कभी किसी अनोखे सिंगिंग स्टाइल वाला शख्स इंटरनेट का नया सेंसेशन बन जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें जमशेदपुर का पिंटू उर्फ धूम बॉय अपने अलग अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
'धूम बॉय' की लाइफ में आया नया ट्विस्ट?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धूम बॉय पहले लोगों से मासूमियत भरे अंदाज में पूछता है-किरीस का गाना सुनेगा? जैसे ही सामने वाला हां करता है, वह अपने ही स्टाइल में गाना शुरू कर देता है और बीच में जोड़ देता है- दिल ना दिया...ले बेटा!

धूम बॉय का 'ले बेटा' वाला डायलॉग हुआ फेमस
-बस यहीं से शुरू होता है असली जादू। पिंटू का ये अनोखा एक्सप्रेशन और देसी अंदाज लोगों को इतना पसंद आया है कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया था।
-धूम बॉय का अंदाज अब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उसके वीडियोज पर मिलियंस में व्यूज आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार शेयर और कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो धूम बॉय के स्टाइल की नकल करते हुए खुद वीडियो बनाने लगे हैं। खासतौर पर उसका 'ले बेटा' वाला डायलॉग लोगों के बीच पॉपुलर हो गया है।
'धूम बॉय गिरफ्तार' वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप
-इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिन्होंने लोगों को चौंका दिया है। इन तस्वीरों में दावा किया गया है कि धूम बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ फोटोज में पिंटू को सलाखों के पीछे खड़ा दिखाया गया है तो कहीं वह पुलिसकर्मियों की गिरफ्त में नजर आ रहा है।
-इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया है- अब बोल किरीस का गाना सुनेगा? ले बेटा। तस्वीरें देखते ही पिंटू के फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है।
AI से एडिट की गई हैं वायरल तस्वीरें
-हालांकि इस पूरे मामले की जांच में जो सच्चाई सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। वायरल हो रही धूम बॉय की गिरफ्तारी की तस्वीरें पूरी तरह फर्जी हैं। इन तस्वीरों को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एडिट किया गया है।
-असल में धूम बॉय को न तो पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न ही वह किसी कानूनी पचड़े में है लेकिन फेक तस्वीरों की वजह से कुछ देर के लिए सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज हो गई थीं।
फेक वायरल कंटेंट पर फिर उठा सवाल
-इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर तस्वीर और वीडियो पर आंख बंद कर भरोसा करना कितना सही है?
-धूम बॉय की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाकर बनाई गई इन AI तस्वीरों ने ये साफ कर दिया है कि वायरल कंटेंट को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना बेहद जरूरी है।
जमशेदपुर का पिंटू उर्फ धूम बॉय अपने अनोखे सिंगिंग स्टाइल की वजह से इंटरनेट का नया फेवरेट बन चुका है। हालांकि AI से बनी फेक तस्वीरों ने कुछ देर के लिए भ्रम जरूर पैदा किया है लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।
नाले में मिली लाश की खबर से मच गया था हड़कंप
-हाल ही में पिंटू उर्फ धूम बॉय को लेकर ये अफवाह तेजी से फैलने लगी थी कि उसकी हत्या कर दी गई है और उसका शव नाले में फेंक दिया गया है। इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर अफरा-तफरी मच गई थी। फैंस सदमे में आ गए थे और कई लोग भावुक पोस्ट शेयर करने लगे थे लेकिन बाद में इस मामले की सच्चाई सामने आई।
-सच्चाई में पता चला कि जो वीडियो नाले से जुड़ा हुआ वायरल हुआ था वह धूम बॉय का नहीं बल्कि किसी और शख्स का था। किसी व्यक्ति ने जानबूझकर धूम का नाम जोड़कर उस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैला दिया था।
-आज पिंटू उर्फ धूम बॉय सिर्फ एक वायरल चेहरा नहीं है बल्कि उम्मीद की मिसाल बन चुका है। एक छोटे से वीडियो ने उसकी जिंदगी की दिशा बदल दी और ये साबित कर दिया कि टैलेंट हालातों का मोहताज नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications