'किरीस का गाना सुनेगा' वाला धूम बॉय हुआ जिंदा? नए वीडियो से मचा हड़कंप, क्या जान से मारने की हुई थी प्लानिंग?
Kirish Ka Gaana Sunega Boy: सोशल मीडिया पर इन दिनों जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह धूम बॉय (Dhoom Boy) है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'कृष' का गाना गाकर इंटरनेट पर धमाल मचाने वाला ये लड़का किसी पहचान का मोहताज नहीं है लेकिन बीते दिनों अचानक उससे जुड़ी एक ऐसी खबर वायरल हुई थी जिसने उसके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया था।
नाले में मिली लाश की खबर से मच गया था हड़कंप
'किरीस का गाना सुनेगा?' इस डायलॉग को बोलकर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले पिंटू उर्फ धूम बॉय को लेकर ये अफवाह तेजी से फैलने लगी थी कि उसकी हत्या कर दी गई है और उसका शव नाले में फेंक दिया गया है।

पिंटू के फैंस ने ली राहत की सांस
इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर अफरा-तफरी मच गई थी। फैंस सदमे में आ गए थे और कई लोग भावुक पोस्ट शेयर करने लगे थे लेकिन अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ चुकी है जिसे जानकर आप भी राहत की सांस लेंगे।
जिंदा है धूम बॉय, वायरल वीडियो से किया खुलासा
-दरअसल जो वीडियो नाले से जुड़ा हुआ वायरल हुआ था वह धूम बॉय का नहीं बल्कि किसी और शख्स का था। किसी व्यक्ति ने जानबूझकर धूम का नाम जोड़कर उस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैला दिया था।
-इस अफवाह पर विराम लगाते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट @dhuoomboy_2025 से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें धूम खुद नजर आ रहा है। वीडियो में उसके साथ दो अन्य लड़के भी मौजूद हैं और धूम साफ शब्दों में कहता है- अभी हम जिंदा हैं।
-इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वीडियो के सामने आने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा है- भगवान शिव तुम्हें लंबी उम्र दें भाई। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- प्रभु श्रीराम की कृपा हमेशा बनी रहे। एक फैन ने भावुक होकर लिखा है- आज तुम्हें देखकर इतनी खुशी हुई कि जिंदगी में कभी नहीं हुई।
-वहीं कुछ लोग अब भी शक जता रहे हैं और लिख रहे हैं- ये एआई वीडियो है। ये पहला मौका नहीं है जब किसी सोशल मीडिया सेंसेशन की मौत की झूठी खबर फैलाई गई हो। इससे पहले भी कई वायरल चेहरों को लेकर इस तरह की अफवाहें उड़ चुकी हैं जो न सिर्फ गलत हैं बल्कि मानसिक रूप से नुकसानदेह भी साबित होती हैं।
बचपन से नहीं मिला मां-बाप का साथ
आपको बता दें कि पिंटू की जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। बहुत छोटी उम्र में उसके सिर से मां-बाप का साया उठ गया था। न पढ़ाई कर पाया, न सही से खेल-कूद पाया, बस रोज का संघर्ष और पेट भरने की चिंता ने उसका हाल बदहाल कर दिया। कई सालों तक पिंटू ने कूड़ा बीनकर अपना पेट पाला। वह सड़क पर रहता है और हर दिन रो वक्त के खाने के लिए संघर्ष करता है।
पिंटू उर्फ धूम बॉय का वायरल गाना
किसी को क्या पता था कि ये कूड़ा बीनने वाला पिंटू ही एक दिन अपनी आवाज से पहचान बना लेगा। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पिंटू का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' का मशहूर गाना 'दिल न दिया' अपने अलग ही अंदाज में गाता नजर आया था।
किरीस का गाना सुनेगा?' बना वायरल डायलॉग
वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था। 'किरीस का गाना सुनेगा?'- ये लाइन लोगों की जुबान पर चढ़ गई थी। लाखों व्यूज, हजारों रील्स और मीम्स की बाढ़, हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर ये शख्स कौन है जिसकी आवाज इतनी दिल छू लेने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications