जब आमिर खान से शादी करके घर आई थीं किरण राव, कैसा था रीना दत्ता का रिएक्शन? बोलीं-'उन्होंने मुझे कभी...'
Aamir Khan And Kiran Rao: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का भले ही किरण राव से तलाक हो चुका है लेकिन आज भी दोनों के प्यार के किस्से चर्चा में रहते हैं। आमिर का साल 2002 में पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक हुआ था। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से दूसरी शादी की थी।
आमिर खान भले ही अपनी दोनों पत्नी से अलग हो चुके हैं लेकिन आज भी वह उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। यही नहीं किरण राव भी रीना दत्ता से काफी ज्यादा क्लोज हैं। वहीं हाल ही में फिल्म लापता लेडीज के प्रमोशन के दौरान किरण ने खुलासा किया कि आमिर से तलाक के बाद भी रीना दत्ता घर छोड़कर नहीं गई थीं।

जूम को दिए इंटरव्यू में किरण राव ने खुलासा ने बताया कि साल 2002 में आमिर खान से तलाक होने के बावजूद रीना दत्ता ने कभी अपना ससुराल नहीं छोड़ा। दोनों का तलाक भले ही हो गया था लेकिन उसके बाद भी चीजें हमेशा से वैसी ही हैं। पूरा परिवार रीना को लेकर काफी प्रोटेक्टिव था क्योंकि सभी उनसे बेहद प्यार करते थे।
किरण राव ने आगे बताया कि जब वह आमिर खान के साथ शादी करके घर आई थीं तो रीना दत्ता का कैसा रिएक्शन था। उन्होंने कहा कि, 'मैं खुश थी कि मुझे पूरा परिवार मिला है। जब मेरी शादी हुई तो रीना मेरी काफी अच्छी दोस्त बन गई थीं क्योंकि वह बेहद ही अच्छी इंसान हैं। मैं हमेशा से उनसे बेहद प्यार करती हूं।'
किरण राव ने ये भी खुलासा किया कि आमिर खान और रीना दत्ता के दोनों बच्चों से उनका अच्छा बॉन्ड है। वह सभी लोग एक क्लोज फैमिली की तरह हैं। बता दें कि, साल 2005 में किरण राव से आमिर खान ने शादी की थी। लेकिन 15 साल बाद ही ये कपल अलग हो गया था। साल 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी। हालांकि अलग होने के बावजूद ये कपल अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications