ऑस्कर में एंट्री के बाद अब विदेश में पैसा कूटेगी किरण राव की 'लापता लेडीज', जाने वजह
लापता लेडीज...साल 2024 की सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक। जिसे देख आपके मन में कई चीजें उठने लगती हैं। फिल्म आज के समय में एक बेहतरीन मुद्दा भी उठाती है। इसके साथ ही फिल्म अब भारत के बाद ऑस्कर के मंच तक पहुंच गई है। लापता लेडीज़ को इस साल भारत कीत तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियली भेजा गया है।
हालांकि अच्छी फिल्म होने के बावजूद इसे दर्शकों से इतना प्यार नहीं मिल पाया। लेकिन ओटीटी पर रिलीज़ होते ही इसने धूम मचा दी। पूरा सोशल मीडिया लापता लेडीज की तारीफ से पट गया था। फिल्म के हंसी मजाक और संदेश ने सबका दिल जीत लिया। अब ये फिल्म जापान में रिलीज़ हुई है।

फिल्म के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि
इसके अलावा लापाता लेडीज़ को ऑस्कर के साथ एक नई उपलब्धि भी मिली है। इस फिल्म ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (IFFM) में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी जीता है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न भारत के बाहर होने वाला हिंदी फिल्मों का सबसे बड़ा इवेंट है। जो हर साल मेलबर्न में आयोजित होता है। इसमें हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड, साउथ और दूसरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के आर्टिस्ट शामिल होते हैं। लापाता लेडीज ग्रामीण भारत में सेट की गई है। ये फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है जो ट्रेन में सफर के दौरान अपने अपने परिवारों से बिछड़ जाती हैं। इसके बाद कई तरह के उतार चढ़ाव आते हैं और मुश्किल हालात पैदा होते हैं।
अवॉर्ड विनिंग कहानी पर बनी है फिल्म
लापता लेडीज में रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और छाया कदम जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है और इसे आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है। ये एक अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है, जो बिप्लब गोस्वामी की है, और ये अभी भी थियेटर्स में दिखाई जा रही है। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखे हैं। जबकि दिव्यनिधि शर्मा ने एडिशनल डायलॉग्स को आकार दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications