Kingdom Teaser Out: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' का दमदार टीजर रिलीज, स्क्रीन पर आग लगाएंगे एक्टर
Kingdom Teaser Out: साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म 'किंगडम' की रिलीज को लेकर लोग बड़े ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'किंगडम' का टीजर हुआ रिलीज
लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज यानी 12 फरवरी 2025 को फिल्म 'किंगडम' का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। टीजर में विजय देवरकोंडा का नया अवतार देखने को मिल रहा है, जो कि बहुत ही दमदार है।

विजय देवरकोंडा की दमदार एक्टिंग
-'किंगडम' के टीजर में विजय देवरकोंडा पूरी तरह से स्क्रीन पर आग लगाते नजर आ रहे हैं। उनकी एक्टिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब उनको कोई और टक्कर नहीं दे सकता है। एक्टर का स्टारडम साफ नजर आ रहा है। उनके दमदर अभिनय को नजरअंदाज करना मुमकिन नहीं है।
-फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि विजय देवरकोंडा आग हैं और इस बार वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो वह सबकुछ फूंककर रख देंगे। लोगों की मानें तो इंडस्ट्री के असली गेम-चेंजर की वापसी हो चुकी है।
-'किंगडम' के साथ विजय देवरकोंडा एक बार फिर सबको हिलाकर रखने के लिए तैयार हैं। अब उनसे कोई भी अपनी नजर नहीं हटा सकता है।
रणबीर कपूर ने टीजर के लिए दिया वॉयसओवर
गौतम टी, अनिरुद्ध और विजय देवरकोंडा ने ऐसा टीजर दिया है जो पूरी तरह सिनेमाई मास्टरपीस है और इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म किंगडम के हिंदी टीजर के लिए खास वॉयसओवर दिया है। ये फिल्म आगामी 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications