कीकू शारदा ने कपिल शर्मा से लड़ाई की वजह से छोड़ा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'?
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वो कई दशकों से अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा रहे हैं। इन दिनों वो कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी कॉमेडी को सलमान खान ने बिग बॉस 19 के सेट पर भी सराहा था। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबरें हैं कि कीकू शारदा ने अब कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया है। वो अब इस शो में नजर नहीं आएंगे। इस खबर के बाद से एक सवाल उठने लगा है। क्या कीकू और कपिल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? क्या कपिल और कीकू की भी लड़ाई हो गई? इन सारे सवालों के जवाब हम आपको इस खबर में देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीकू शारदा ने नई रियलिटी सीरीज "राइज एंड फॉल" के साथ अपने सफर की शुरुआत करने की प्लानिंग की है। इसके लिए उन्होंने शो की टीम से मुलाकात की है और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। इस शो में नाटक, रणनीति और कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे। "राइज एंड फॉल" की शूटिंग इस सप्ताह बुधवार से शुरू हो चुकी है। शो के प्रोमो भी आने शुरू हो गए हैं। इसे अश्नीर ग्रोवर होस्ट करते नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि कीकू ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले कपिल शर्मा के शो को बीच में ही "राइज एंड फॉल" के लिए छोड़ा है। "राइज एंड फॉल" अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा, जो नेटफ्लिक्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है। लेकिन कपिल और कीकू की लड़ाई नहीं हुई है। दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं और कीकू ने अपने शर्त पर शो छोड़ा है।
"राइज एंड फॉल" 6 सितंबर से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा। इसमें कई सारे सेलेब्स और इंफ्लूएंसर नजर आएंगे। देखने है कीकू खुद को कैसे अलग रख पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications