Shahrukh Khan Amitabh Bachchan के पैर छूकर आशीर्वाद लेने पहुंचे, KIFF की VIDEO वायरल

बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan और महानायक अमिताभ बच्चन की मुलाकात सुर्खियों में है। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) में शाहरुख ने अमिताभ का आशीर्वाद पैर छूकर लिया।

Shahrukh Khan Amitabh Bachchan

Shahrukh Khan Amitabh Bachchan के पैर छूकर आशीर्वाद लेने कोलकाता पहुंचे। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) में पहुंचे शाहरुख खान सितारों के बीच दिखे। हाई प्रोफाइल एक्टर शाहरुख के आने पर कोलकाता में प्रशंसकों में काफी उत्साह देखा गया। खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शाहरुख को एस्कॉर्ट कर स्टेज तक ले गईं।

KIFF में शाहरुख का सम्मान

KIFF में पहुंचे शाहरुख खान को सम्मानित किया गया। बता दें कि बॉलीवुड में बादशाह के रूप में पॉपुलर शाहरुख कोलकाता में काफी लोकप्रिय हैं। आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिकों में एक शाहरुख सिटी ऑफ फेस्टिवल कोलकाता अक्सर आते हैं। यहां के लोगों में काफी उत्साह देखा जाता है।

KIFF में नेशनल स्टार बने शाहरुख खान

बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से लोकप्रिय शत्रुघ्न सिन्हा ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) में शाहरुख खान को नेशनल स्टार घोषित किया। स्टार अट्रैक्शन में खोई जनता उस समय मुग्ध हो गई जब दो सितारे स्टेज पर मिले और शाहरुख ने महानायक अमिताभ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

शाहरुख ने लिया आशीर्वाद, बिग बी ने गले लगाया

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को महानायक जबकि शाहरुख को बादशाह और बाजीगर जैसे नाम दिए गए हैं। विनम्र व्यवहार की मिसाल पेश करते हुए शाहरुख ने अमिताभ के चरण छूकर आशीर्वाद लिए। महानायक अमिताभ ने शाहरुख को गले लगा लिया।

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख चीफ गेस्ट

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख चीफ गेस्ट

शाहरुख खान कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) 2022 में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। अभिनेता शाहरुख खान 15 दिसंबर को सिटी ऑफ जॉय कोलकाता पहुंचे। सुपरस्टार के कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रशंसकों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। सुपरस्टार को मंच पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एस्कॉर्ट किया गया। शाहरुख पिछले केआईएफएफ सीजन का भी हिस्सा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+