‘बातें तो बड़ी बड़ी करता था’, कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए क्यों लिखा ऐसा पोस्ट? जानिए क्या है मामला?

कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए एक गुप्त नोट लिखा। जिसके बाद दोनों एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गए।

मुंबई, 12 अगस्त: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। दोनों को कईं बार साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पिछले कुछ दिनों से दोनों अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थे। अब एक बार फिर कियारा आडवाणी के इस पोस्ट से दोनों फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए।

कियारा ने सिद्धार्थ के लिए लिखा गुप्त नोट

कियारा ने सिद्धार्थ के लिए लिखा गुप्त नोट

जैसा की सभी जानते हैं कि फिल्म शेरशाह में मुख्य किरदार में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को फैंस ने काफी पसंद किया। ऑनस्क्रीन रोमांस के बाद दोनों का ऑफस्क्रीन रोमांस भी जारी है। दोनों को अक्सर साथ में कई बार स्पॉट किया गया। इस बीच कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए ये पोस्ट देख फैंस की चिंता बढ़ा रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

'तू बातें तो बड़ी बड़ी करता था'

'तू बातें तो बड़ी बड़ी करता था'

कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'सिद्धार्थ मल्होत्रा तू बातें तो बड़ी बड़ी करता था, लेकिन तू भी 'आउट ऑफ साइट, आउट ऑफ माइंड' टाइप का बंदा निकला।' कियारा आडवाणी का ये पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर थोड़ी देर बाद सिद्धार्थ का भी रिएक्शन सामने आया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया ऐसा रिएक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया ऐसा रिएक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा का पोस्ट रिशेयर कर लिखा, 'ओए सरदारनी मुझे ना सब याद है भूल ही नहीं सकता। आज 6 बजे मिलने आजाउंगा'। एक्टर का ये पोस्ट कियारा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और खुलासा किया कि, एक्ट्रेस फिल्म शेरशाह की सालगिरह मना रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर ये भी जानकारी दी कि वह आज शाम 6 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आएंगी।

कियारा ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

कियारा ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'मैं इस बारे में कुछ बी नहीं कहना चाहती हूं। यहां तक कि मैं कुछ कह नहीं रही हूं लेकिन लोग लिख रहे हैं। इसलिए अगर मैं कुछ कहूंगी तो पता नहीं लोग क्या लिखेंगे। जब भी मुझे ठीक लगेगा तो मैं इस बारे में बात करूंगी। अभी तो मैं अपनी पर्सनल लाइफ और प्रफेशनल लाइफ में काफी खुश हूं।'

कियारा का बर्थडे इस तरह सिद्धार्थ ने किया सेलिब्रेट

कियारा का बर्थडे इस तरह सिद्धार्थ ने किया सेलिब्रेट

इससे पहले कियारा आडवाणी का बर्थडे स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए सिद्धार्थ अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को दुबई लेकर गए थे। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं थी। इसके अलावा खबर ये है कि दोनों जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अब तक इस फिल्म को साइन नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+