Kiara Advani ने क्यों रखा था सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने रिश्ते को प्राइवेट? एक्ट्रेस ने अब बताई असली वजह
Kiara Advani Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की गिनती इंडस्ट्री के पावर कपल में होती है। फिल्म शेरशाह में दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके बाद कपल ने एक दूसरे को डेट किया और हमेशा अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। जोड़े ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में गुपचुप शादी की।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लोग दोनों को शादी के जोड़े में देख काफी खुश थे। अब लंबे समय बाद कियारा ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने इतने समय तक अपने रिश्ते को सबसे छुपाकर क्यों रखा।

कियारा आडवाणी ने हाल ही में फेमिना को दिए इंटरव्यू में कहा कि, मैं और सिद्धार्थ अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। हम दोनों ने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। यह कुछ ऐसा है जिसमें हमने इतनी मेहनत की है कि हम नहीं चाहेंगे कि हमारा ध्यान हमारी निजी जिंदगी पर केंद्रित हो जाए।'
इसके बाद कियारा आडवाणी ने अपनी शादी को सीक्रेट रखने की वजह बताई। उन्होंने कहा, हमारा एक खूबसूरत मिलन था और हम इसे हर किसी के साथ साझा करना चाहते थे। लेकिन इन सबसे पहले हम मशहूर हस्तियां हैं। हम चाहते हैं कि लोग रिश्ते पर नहीं बल्कि हमारे काम पर फोकस करें। हम पहले अभिनेता हैं और हम इसी के लिए जाने जाना चाहते हैं।'
कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें हाल ही में फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ऋतिक रोशन की अगली फिल्म वॉर 2 में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस के पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications