'सुशांत सिंह राजपूत ने उस रात मुझे सब बता दिया था', कियारा आडवाणी ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था। उनकी मौत को आज 4 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर मुंबई स्थित अपने फ्लैट के कमरे में मृत पाए गए थे। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वाले और फैंस आज भी ये मानने को तैयार नहीं हैं कि एक्टर की मौत सुसाइड से हुई है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 4 साल हुए पुरे
आज यानी 14 जून 2024 को सुशांत सिंह राजपूत की चौथी डेथ एनिवर्सरी पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक एक्टर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद भी कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की को एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

sushant singh rajput

कियारा आडवाणी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम किया था। कियारा ने एक इंटरव्यूमें कहा था- फिल्म एमएस धोनी में काम करने के दौरान हमारे बीच एक शानदार इक्वेशन तैयार हो गई थी।

सुशांत क्यूरियस माइंड वाला व्यक्ति था
सुशांत के बारे में बात करते हुए कियारा आडवाणी ने कहा था- वो बहुत ही अच्छा इंसान था और बहुत क्यूरियस माइंड वाला व्यक्ति था। हम दोनों औरंगाबाद में शूटिंग कर रहे थे। रणवीर अलाहाबादिया को दिए इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने बताया था कि सुशांत के साथ वो औरंगाबाद में एक गाने की शूटिंग कर रही थीं।

'मैंने और सुशांत ने रातभर बात की थी'
कियारा आडवाणी ने इंटरव्यू में कहा था- गाने की शूटिंग रात 8 बजे खत्म हो गई थी। अगले दिन सुबह 4 बजे हमारी फ्लाइट थी। ऐसे में मैंने और सुशांत ने सोचा कि हम रात में नहीं सोएंगे और ढेर सारी बातें करेंगे। यही वो मौका था जब हमने शूटिंग खत्म कर ली थी और हमारे पास बात करने का मौका था।

'सुशांत ने मुझे अपनी स्टोरी बताई थी'
कियारा ने बताया- उस दिन सुशांत ने मुझे अपनी स्टोरी बताई थी। सुशांत ने बताया था कि कैसे वह बैकग्राउंड डांसर से इंजीनियर बने थे और कैसे उन्होंने टीवी से बॉलीवुड की तरफ रुख किया था। उस रात सुशांत ने कई राज खोले थे। कियारा ने बताया कि सुशांत के पास एक मोटी सी किताब थी जिसे वो हमेशा पढ़ते रहते थे।

'सुशांत के अंदर एक अलग उत्सुक्ता नजर आती थी'
कियारा ने कहा- सुशांत सब चीजों को लेकर काफी क्यूरियस रहते थे। उन्हें नई नई जगहों से लेकर लोगों तक को जानने की उत्सुक्ता रहती थी। वह लाइफ को लेकर भी बहुत कुछ जानना चाहते थे। कियारा ने कहा- मैंने सुशांत से कहा था कि एक दिन लोग आप पर ही बायोपिक बनाएंगे क्योंकि आपके लाइफ की स्टोरी बहुत की इंटेरेस्टिंग है।

'सुशांत सिर्फ 2 घंटे ही सोते थे'
कियारा आडवाणी ने इंटरव्यू में कहा था- सुशांत सच में बहुत ही अच्छे इंसान थे। बतौर एक्टर वह कमाल के थे। उन्हें बहुत कुछ पता था। उन्होंने एमएस धोनी के बारे में भी बहुत सारी जानकारी हासिल कर रखी थी। सुशांत ने कहा था कि वह सिर्फ 2 घंटे ही सोते हैं क्योंकि ब्रेन 2 घंटे ही आराम करता है। कियारा ने आगे कहा था- मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे सुशांत 2 घंटे सोने के बाद अगले दिन इतना एनर्जेटिक नजर आते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+