BJP की मुस्लिम महिला नेता Khushbu Sundar ने उदयनिधि स्टालिन की ऐसे लगाई क्लास, तृषा कृष्णन मामले में दिया बड़ा

Khushbu Sundar Slams Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन साउथ की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के बारे में अपने कथित दोहरे मतलब वाले कमेंट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनके कमेंट पर भारी विरोध के बीच, अब एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर ने भी उदयनिधि स्टालिन की कड़ी निंदा की है और पब्लिक में माफी मांगने की डिमांड की है।

उदयनिधि स्टालिन ने तृषा कृष्मन पर किया तीखा हमला
आपको बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब उदयनिधि स्टालिन की पब्लिक मीटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ये घटना तब हुई जब वह कावेरी जल विवाद पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे और इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर हमला कर रहे थे।

Khushbu Sundar

बीजेपी की महिला नेत्री खुशबू सुंदर ने उदयनिधि स्टालिन को घेरा

दरअसल जैसे ही उदयनिधि स्टालिम ने अपना भाषण शुरू किया तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने 'तृषा, तृषा' के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे उन्हें अपनी स्पीच रोकनी पड़ी। उदयनिधि स्टालिन थोड़ी देर के लिए रुके, मुस्कुराए और सबके सामने एक ऐसा कमेंट कर दिया जिसे कई लोगों ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर निशाना साधते हुए डबल मतलब वाली बात बताई। अब साउथ की फेमस एक्ट्रेस और बीजेपी की महिला नेत्री खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर कड़े शब्दों वाले पोस्ट के साथ इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।

'स्टालिन का कमेंट बेहूदा, घटिया और अपमानजनक था'

-BJP की महिला नेता खुशबू सुंदर ने उदयनिधि स्टालिन के इस कमेंट को बेहूदा, घटिया और बहुत अपमानजनक बताते हुए कहा है कि ऐसी बातें एक परेशान करने वाली पॉलिटिकल कल्चर को दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कभी भी पॉलिटिकल लड़ाइयों में टूल की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

-खुशबू सुंदर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा है- उदयनिधि स्टालिन का भाषण सुना। ये घटिया और बहुत ही अपमानजनक था। ये उसी पॉलिटिकल कल्चर को दिखाता है जिसे वह विरासत में पाने के लिए बेचैन लग रहे हैं। अगर ऐसी सोच वाले लोग किसी पॉलिटिकल पार्टी को लीड करना चाहते हैं और एक दिन राज्य पर राज करना चाहते हैं, तो भगवान ही हमारी मदद करें।

'महिलाओं को गाली देना और नीचा दिखाना सही नहीं'

खुशबू सुंदर ने आगे लिखा है- उन लोगों से और क्या उम्मीद की जा सकती है जो महिलाओं को गाली देना, नीचा दिखाना और उनका अपमान करना एक तरह का पॉलिटिकल ड्रामा मानते हैं और अपने वफादार सपोर्टर्स की तालियों, सीटियों और हंसी का मजा लेते हैं। ये बात मुझसे बेहतर कौन जान सकता है, जो लोग ऐसी भाषा को नॉर्मल मानते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि एक बार जब महिलाओं की इज्जत पर पॉलिटिकल हमला होता है, तो कोई भी परिवार (आपका अपना भी) ऐसे बर्ताव से बचा नहीं रह सकता।

'पब्लिक प्लेटफॉर्म पर तृषा कृष्णन से माफी मांगनी चाहिए'

-खुशबू सुंदर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक चर्चा की सीमाएं होनी चाहिए। महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें अपनी सनक और इच्छा के अनुसार मोहरे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। जब ​​आप जानते हैं कि आप अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के प्रदर्शन, दृष्टिकोण या नेतृत्व से मेल नहीं खा सकते हैं, तो व्यक्तिगत अपमान और अश्लीलता का सहारा लेना सबसे आसान बचाव बन जाता है।

-उदयनिधि स्टालिन और उनके पिता एमकेस्टालिन ने पिछले कई सालों से अपने हिस्से के विवादों का सामना किया है लेकिन इसे कभी भी सार्वजनिक जीवन के लिए मानक नहीं बनना चाहिए।

-खुशबू सुंदर ने लिखा है- उदयनिधि स्टालिन को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर तृषा कृष्णन की बेइज्जती करने के लिए उनसे बिना शर्त सबके सामने माफी मांगनी चाहिए। देखते हैं कि क्या वह अपनी गलती मान पाते हैं और क्या उनमें माफी मांगने की हिम्मत और शराफत है?

TVK MLA रेवंत चरण ने कही ऐसी बात

जानकारी के अनुसार उदयनिधि स्टालिन के कमेंट्स की सत्ताधारी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) और BJP ने कड़ी आलोचना की है। उनके कमेंट्स पर रिएक्शन देते हुए, TVK MLA रेवंत चरण ने उन्हें बहुत ही घटिया बताया और DMK नेता पर पॉलिटिकल बातचीत का लेवल गिराने का आरोप लगाया। रेवंत चरण ने इस मामले को एक नया निचला स्तर बताते हुए कहा है-किसी के भी खिलाफ ऐसे घटिया कमेंट्स करना बिल्कुल मंजूर नहीं है। ये खानदान की सोच, पॉलिटिकल कल्चर और गिरते स्टैंडर्ड को दिखाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+