पवन सिंह को लेकर खेसारी लाल यादव का शॉकिंग बयान, कहा- पवन को गाने के अलावा कुछ नहीं आता
Khesari Lal Yadav On Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों अपने गानों और फिल्मों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की दुश्मनी
आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच पहले से ही दुश्मनी रही है। हालांकि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन ने दोनों के सारे गिले शिकवे दूर करवाकर इनका पैचअप करवा दिया था लेकिन दोनों कभी दोस्त नहीं बन पाए।

पवन सिंह के बयान पर खेसारी का जोरदार पलटवार
हालांकि एक पॉडकास्ट के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को अपना छोटा भाई बताया और कहा कि वह खेसारी को अपना कॉम्पिटिटर नहीं मानते हैं। अब पवन सिंह के बयान पर खेसारी ने जोरदार पलटवार किया है।
खेसारी ने पवन सिंह को अपना कॉम्पिटिटर नहीं माना
पत्रकार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट शो में बात करते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी और खेसारी लाल यादव की दुश्मनी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने खेसारी को अपना कॉम्पिटिटर मानने से भी इनकार कर दिया था। वहीं अब खेसारी ने भी पवन सिंह को अपना कॉम्पिटिटर नहीं माना है और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।
खेसारी ने कहा- गायकी के अलावा पवन सिंह को कुछ नहीं आता
पवन सिंह के बयान पर खेसारी लाल यादव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा है- अगर पवन सिंह मुझे कॉम्पिटिटर नहीं मानते हैं तो मैं भी उनको कॉम्पिटिटर नहीं मानता हूं। मैं क्यों मानूंगा उनको कॉम्पिटिटर। गायकी के अलावा उनके पास है क्या जो मैं उन्हें कॉम्पिटिटर मानूं।
'बड़े भाई के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं'
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा है- विषय वो है ही नहीं। वो मेरे बड़े भाई हैं। बड़े भाई के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं। हम जब भी मिलते हैं तो मैं आज भी उनके पैर छूता हूं। उस आदमी के पैर छूना मेरे संस्कार हैं। वो अगर पवन सिंह नहीं भी होते तो भी मैं उनके पैर छूता क्योंकि वो मुझसे बड़े हैं।
पवन सिंह ने कहा था- खेसारी बहुत ज्यादा बोलते हैं
पवन सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा था- खेसारी लाल यादव बहुत ज्यादा बोलते हैं। वो मेरा छोटा भाई है, अगर उसे दो बात बोलकर खुशी मिलती है कि मैंने पवन भैया अच्छी बॉडी बनाया, सिंगिंग का बात किया, एक्टिंग का बात किया, अच्छी बात है। भगवान करे तुम सभी से अच्छा काम करो। पवन सिंह क्या सबसे अच्छा करो।












Click it and Unblock the Notifications