Khesari Lal Yadav और नीलम गिरि ने काटा गदर, बेडरूम में शूट हुआ ऐसा गाना, 8 मिलियन व्यूज की लगी झड़ी
Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने सुपरहिट गाने से इंटरनेट पर छा गए हैं। उनका रोमांटिक ट्रैक 'राते भर में' रिलीज के महीनों बाद भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है।
9 महीने बाद भी कायम है गाने का जलवा
करीब 9 महीने पहले रिलीज हुआ ये गाना आज भी भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इस गाने ने अपने रोमांटिक सीन्स,दमदार म्यूजिक और शानदार केमिस्ट्री के दम पर दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी की जोड़ी ने जीता दिल
-इस गाने में नीलम गिरी और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आपको बता दें कि इस गाने में नीलम गिरी दुल्हन के किरदार में नजर आती हैं। गाने में शादी के बाद की रोमांटिक झलक दिखाई गई है।
-हनीमून सीक्वेंस और बेडरूम शूटिंग ने गाने को और आकर्षक बना दिया है। नीलम गिरी और खेसारी लाल यादव की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग इस गाने की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।
शिल्पी राज की आवाज ने लगाया तड़का
-इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है। 'राते भर में' गाने को शानदार तरीके से पेश किया गया है।
-इस गाने का निर्देशन सिद्धार्थ कुकरेजा ने किया है। इसका संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी के हैं जबकि सॉन्ग के प्रोड्यूसर राजकुमार सिंह हैं। टीम की मेहनत गाने के हर फ्रेम में साफ नजर आती है, जो इसे बार-बार देखने लायक बनाती है।
गाने को मिले 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज
ये गाना दर्शकों के बीच कितना पॉपुलर है, इसका अंदाजा इसके आंकड़ों से लगाया जा सकता है। गाने को अब तक 8.1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसके 2.16 लाख लोग लाइक्स कर चुके हैं और हजारों कमेंट्स भी हैं। फैंस लगातार इस गाने पर प्यार बरसा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं।
क्यों खास है 'राते भर में' गाना?
-भोजपुरी गानों की पहचान उनके रोमांस और बोल्ड अंदाज से होती है और 'राते भर में' गाना इन सभी पहलुओं पर पूरी तरह खरा उतरता है। रोमांटिक स्टोरीलाइन, शानदार म्यूजिक और स्टार पावर, इन तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन इस गाने को हिट बनाता है।
-खेसारी लाल यादव का स्टारडम और उनका म्यूजिक मैजिक एक बार फिर साबित कर रहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी पकड़ कितनी मजबूत है। राते भर की सफलता ये दिखाती है कि अच्छा कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस कभी पुराने नहीं होते।












Click it and Unblock the Notifications