Khesari Lal Yadav के साथ कोजी हुईं नई हसीना, रिएलिटी शो में की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों रिएलिटी शो 'बैटलग्राउंड 2' में मेंटर के तौर पर नजर आ रहे हैं, जहां उनकी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ मजेदार नोक-झोंक खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी दोनों के बीच हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग तो कभी भोजपुरी गानों पर जमकर डांस करते देख ऐसा लग रहा है कि इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

खेसारी लाल यादव-प्रियंका चाहर चौधरी के बीच फ्लर्टिंग
रिएलिटी शो 'बैटलग्राउंड 2' में खेसारी लाल यादव और प्रियंका चाहर चौधरी की केमिस्ट्री देख लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कहीं प्यार की खिचड़ी तो नहीं पक रही। लोग खेसारी लाल यादव के फ्लर्टिंग नेचर पर भी जमकर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल खेसारी लाल यादव पहले भी कई हसीनाओं के साथ फ्लर्टिंग करते हुए देखे गए हैं। एक्टर के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं।

Khesari Lal Yadav

लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं खेसारी लाल यादव

-भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है। हालांकि भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी के साथ उनकी जोड़ी ऑनस्क्री और ऑफसक्रीन सुपरहिट साबित हुई है। फैंस तो यहां तक कहने लगे थे कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है लेकिन बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

-आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि खेसारी लाल यादव ने उनसे शादी करने का झूठा वादा किया था। काजल ने कहा था कि खेसारी लाल यादव एक बड़े धोखेबाज इंसान हैं।

-इस लिस्ट में श्रुति राव का नाम भी आता है जो लिट्टी चोखा में खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इन सभी अफवाहों का खंडन करते हुए साफ कर दिया था कि उनका खेसारी लाल यादव के साथ कोई रिश्ता नहीं है।

-इन दिनों खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह की जोड़ी भी काफी चर्चा में है। दोनों लगातार बैक-टू-बैक म्यूजिक वीडियोज में साथ काम कर रहे हैं और इनके अफेयर की भी चर्चा हो रही है।

क्या आकांक्षा पुरी के साथ चल रहा खेसारी लाल यादव का अफेयर?

इसके अलावा खेसारी लाल यादव के 40वें जन्मदिन पर उनकी और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की कुछ कोजी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुई हैं। इतना ही नहीं एक फोटो में तो दोनों को लिप-किस पोजिशन में देखा गया था जिसके बाद अफवाहें और तेज हो गई थीं। हालांकि आकांक्षा पुरी ने इस पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया था।

2 बच्चों के पिता हैं खेसारी लाल यादव

जानकारी के अनुसार खेसारी लाल यादव फिल्मों में आने से पहले ही चंदा देवी से शादी कर चुके थे। असल जिंदगी में वह दो बच्चों के पिता हैं। उनकी बड़ी बेटी कृति यादव फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है।

क्या है बैटलग्राउंड शो? लोगों के बीच क्यों बना खास?

-रिएलिटी शो 'बैटलग्राउंड 2' इस समय काफी पॉपुलर हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो की जमकर चर्चा हो रही है। इस शो में 28 दिनों के लिए 16 कंटेस्टेंट्स 4 रीजनल टीमों में बंटकर बैटलग्राउंड हाउस में रह रहे हैं और हर दिन स्ट्रेंथ और एंड्यूरेंस के मुश्किल टास्क का सामना कर रहे हैं।

-वीकेंड पर एलिमिनेशन का दबाव इस गेम को और भी इंटेंस बना रहा है। इस सीजन में मुंबई स्ट्राइकर्स प्रियंका चाहर चौधरी के हाथ में है। वहीं हरियाणा बुल्स को खेसारी लाल यादव लीड कर रहे हैं जबकि दिल्ली डॉमिनेटर्स के मेंटर अभिषेक मल्हान हैं और यूपी दरभंगा को राहुल चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं।

-इस रिएलिटी शो को भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन सिर्फ होस्ट ही नहीं कर रहे बल्कि गाइड और मोटिवेटर के रूप में भी नजर आ रहे हैं। शिखर धवन शो के कंटेस्टेंट्स को फिजिकली और मेंटली मजबूत बनने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं और यही इसे बेहद खास और रोमांचक बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+