क्या BJP जॉइन करने वाले हैं भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav? राजनीति को लेकर कही ये बड़ी बात

Khesari Lal Yadav BJP: भोजपुरी सिनेमा और राजनीति का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। कई बड़े सितारे अभिनय से सीधे सियासत की दुनिया में कदम रख चुके हैं। ऐसे में जब भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर खेसारी लाल यादव के बीजेपी जॉइन करने की खबरें सामने आईं तो फैंस और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।

क्या BJP जॉइन करने वाले हैं खेसारी लाल यादव?
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने इन अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया और अपनी स्थिति साफ कर दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं तो खेसारी लाल यादव ने बिना किसी घुमाव-फिराव के कहा- मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।

Khesari Lal Yadav

राजनीति को लेकर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान

-खेसारी लाल यादव ने कहा- मैं कलाकार हूं और मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति हमारे बस की नहीं है। वहां झूठ बोलना पड़ता है और हम सच बोलने वाले लोग हैं। सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती।

-खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि एक बार हालात ऐसे बने थे कि उन्हें चुनावी मैदान में उतरना पड़ा था लेकिन उन्होंने महसूस किया कि सच्चाई की राह राजनीति में आसान नहीं है। फिलहाल वह अपने संगीत और अभिनय में ही खुश हैं।

भोजपुरी सितारों का राजनीति कनेक्शन

-जानकारी के अनुसार भोजपुरी इंडस्ट्री से कई नाम राजनीति में एक्टिव हैं। रवि किशन और मनोज तिवारी अभिनेता से नेता बन चुके हैं और संसद तक पहुंच चुके हैं।

-वहीं भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने भले ही खुद चुनाव न लड़ा हो लेकिन उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया था। ऐसे माहौल में खेसारी लाल यादव को लेकर अटकलें लगना स्वाभाविक था, मगर अब उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका इरादा राजनीति में आने का नहीं है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद पर क्या बोले एक्टर?

मीडिया ने खेसारी लाल यादव से पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक विवाद पर भी सवाल किया। इस पर उन्होंने बेहद संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये उनका निजी मामला है और पहले भी जब उन्होंने किसी पारिवारिक मुद्दे पर टिप्पणी की थी तो उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसलिए अब वह ऐसे मामलों में कुछ बोलना उचित नहीं समझते हैं।

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के डांस पर एक्टर का स्टेटमेंट

-हाल ही में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी द्वारा पवन सिंह के गाने पर डांस करने को लेकर भी खेसारी लाल यादव से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने सकारात्मक अंदाज में जवाब दिया।

-खेसारी लाल यादव ने कहा कि चाहे उनका गाना बजे या पवन सिंह का, बज तो भोजपुरी ही रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ी, चाहे वो वैभव सूर्यवंशी हों या ईशान किशन-सब राज्य और भाषा का नाम रोशन कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने मुस्कुराते हुए कहा- पवन सिंह का गाना धरती पर बज रहा है, मेरा तो चांद पर बज रहा है।

सियासत और सिनेमा के रास्ते अलग हैं?

खेसारी लाल यादव के ताजा बयान से ये साफ हो गया है कि वह फिलहाल राजनीति से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। उनका फोकस पूरी तरह संगीत और अभिनय पर है। अफवाहों के बीच उनका ये स्पष्ट और बेबाक बयान उनके फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या सियासत और सिनेमा के रास्ते फिर कभी टकराते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+