चुनाव में करारी हार के बाद खेसारी लाल यादव की फिल्मों में वापसी, अब बॉक्स ऑफिस पर देंगे 'अग्नि परीक्षा'
भोजपुरी सिनेमा के स्टार और पॉलिटीशियन Khesari Lal Yadav आए दिनों चर्चा में रहते हैं। कई बार उनके बयान चर्चा में होते हैं तो कई बार उनकी फिल्में। खेसारी ने बिहार इलेक्शन में अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन उन्हें वहां करारी हार मिली। जिसके बाद से वो अब वापस अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दे रहे हैं। अब उनकी नई फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है।

खेसारी का अगली फिल्म का नाम 'अग्नि परीक्षा' है जो 4 मार्च यानी होली के समय पर रिलीज होगी। ये उनकी कमबैक फिल्म भी है। जिसकी वजह से उनके फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं। फिल्म में खेसारी लाल के साथ Akanksha Puri और Neelam Giri (बिग बॉस 19 फेम) लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, सपोर्टिंग कास्ट में Sushil Singh और Prakash Jais समेत अन्य कलाकार शामिल हैं। मेकर्स के अनुसार, कहानी सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें परिवार, प्रेम और न्याय की लड़ाई जैसे इमोशनल पहलू भी मजबूत रूप से बुने गए हैं।
फिल्म को सुरेंद्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित ने बताया कि फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। उनका कहना है कि दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें दमदार फाइट सीक्वेंस, पारिवारिक संवेदनाएं और मनोरंजन का संतुलित मेल रखा गया है। होली के अवसर पर रिलीज का उद्देश्य यह है कि परिवार एक साथ सिनेमाघरों में बैठकर इसका आनंद ले सके।
खेसारी लाल यादव ने भी इस प्रोजेक्ट को अपने करियर का अहम पड़ाव बताया है। उनके मुताबिक, 'अग्नि परीक्षा' में उनका किरदार भावनात्मक गहराई और एक्शन दोनों से भरपूर है। उन्होंने भरोसा जताया कि त्योहार के माहौल में यह फिल्म दर्शकों को खास अनुभव देगी। मेकर्स को उम्मीद है कि खेसारी लाल की लोकप्रियता और फिल्म की मजबूत पटकथा इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन दिलाएगी। होली के रंगों के बीच रिलीज हो रही 'अग्नि परीक्षा' को भोजपुरी दर्शकों के लिए एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज के तौर पर पेश किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications