Khel Khel Mein: अब OTT पर धूम मचाएगी अक्षय कुमार की 'खेल खेल में', जानें कब और कहां रिलीज होगी ये फिल्म
Khel Khel Mein OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की और एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म 'खेल खेल में' मोबाइल से जुड़े कई राज खोलती नजर आती है। अक्षय कुमार अपनी पिछली कई फिल्मों में अलग-अलग रोल्स में नजर आए हैं लेकिन 'खेल खेल में' में उनकी कॉमेडी ने लोगों का दिल जीत लिया था।
अक्षय कुमार का कॉमेडी जॉनर में कमबैक
इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार ने काफी टाइम बाद कॉमेडी जॉनर में कमबैक किया था। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी ये कॉमेडी फिल्म गत 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों से पॉजिटिव रिव्यू मिला था। हालांकि 'स्त्री 2' मूवी ने इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर डाला।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'खेल खेल में'
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'खेल खेल में' को 'स्त्री 2' के जबरदस्त क्रेज का खामियाजा भुगतना पड़ा और ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में विफल रही थी। ऐसे में अगर आप सिनेमाघरों में इस फिल्म देखने से चूक गए हैं तो अब आप इसका मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ले सकते हैं।
कब और कहां रिलीज होगी 'खेल खेल में'
अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' अपने डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन रेडिट पर वायरल हो रही एक रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार की ये फिल्म आगामी 9 अक्टूबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
आपको बता दें कि फिल्म 'खेल खेल में' एक मल्टीस्टारर मूवी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और वाणी कपूर के अलावा तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान ने अहम रोल निभाया है। ये फिल्म दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है जो लंबे समय के बाद रियूनाइट होते हैं। इस दौरान सभी एक ऐसा गेम खेलने का फैसला करते हैं जिसमें कोई भी किसी की कॉल या मैसेज अटेंड कर सकता है। इसके बाद इन सभी के कुछ सीक्रेट्स का पता चलने लगता है हैं जिसके बाद काफी गड़बड़ हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications