Khatron Ke Khiladi 14: कौन है करण वीर मेहरा? ट्रॉफी के साथ मिली चमचमाती कार, बिग-बॉस 18 में होगी एंट्री?

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी 14" ने अपना विजेता घोषित कर दिया है। रोहित शेट्टी ने विनर का नाम का ऐलान करते हुए करण वीर मेहरा का नाम लिया। इस अभिनेता ने कृष्णा श्रॉफ और गशमीर महाजनी को हराकर शानदार ट्रॉफी जीती।

खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर बन चुके करण वीर मेहरा को ट्रॉफी में मोटी रकम मिली है। इसके साथ ही उन्हें तोहफे में चमचमाती कार भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, विजेता को तोहफे में क्रेटा कार मिली है। वहीं उन्हें जीती हुई राशि के तौर पर 20 लाख रुपये कैश मनी दी गई है।

Karan Veer Mehra

लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि करण वीर मेहरा ही खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर बनेंगे। उन्होंने काफी अच्छा गेम खेला यही वजह है कि विजेता के तौर पर चुने गए हैं। फिलहाल करण के फैंस उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि, इस शो के अन्य फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार और शालिन भनोट थे।

इंडिया टुडे डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, करण ने अपनी यात्रा के बारे में कहा, "जब मैं शूट के लिए उड़ान भर रहा था, तो मुझे अपनी सफलता के प्रति पूरा विश्वास था। लेकिन अन्य प्रतियोगियों की तैयारी देखकर मैं हैरान रह गया। तभी मुझे थोड़ी घबराहट हुई क्योंकि हर कोई जीतना चाहता था। हर एक मेरे लिए समान प्रतियोगिता था।"

रोहित शेट्टी के बारे में बात करते हुए, करण ने कहा, "जो कुछ भी उन्होंने कहा और किया, वह सब मुझ पर गहरा असर डाल गया। मुझे रोहित सर पर बहुत क्रश है। मैं उनके जैसा बनना चाहता हूं। वह वास्तव में बहुत ही धैर्य रखने वाले इंसान हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।"

करण को लेकर ऐसी चर्चा थी कि वह खतरों के खिलाड़ी 14 के बाद बिग-बॉस 18 में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि एक्टर ने अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। जब उनसे बिग बॉस 18 में एंट्री के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, "अफवाहों को अफवाहों की तरह रहने दो। सभी बातें क्यों बताएं?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+