कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बीवी के साथ अनुपमा का बेटा करेगा ये खतरनाक काम? जानिए हैरान कर देने वाला सच

Sumona Chakravarti and Aashish Mehrotra: स्टार प्लस के हिट शो 'अनुपमा' से अचानक रूपाली गांगुली के ऑनस्क्रीन बेटे तोशू यानी आशीष मेहरोत्रा ने विदाई लेकर सबको हैरानी में डाल दिया था।

उन्होंने शो को छोड़ने पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने अपनी डेलीसोप की जर्नी के बारे में लिखा लेकिन ये नहीं बताया था कि आखिर उन्होंने इतने हिट शो को छोड़ क्यों दिया?

Khatron Ke Khiladi 14

तो वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले ही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने हिट शो से लंबे वक्त के बाद फैंस के बीच वापसी की थी, हालांकि इस बार वो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर आया जिसमें सुनील ग्रोवर भी दिखाई दिए लेकिन इस बार शो से कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी 'भूरी' यानी कि सुमोना चक्रवर्ती नदारद थीं।

मोटे होंठ वाली लड़की को लोगों ने काफी मिस किया

लोगों ने पूरे सीजन में मोटे होंठ वाली इस लड़की को बहुत मिस किया, शो खत्म भी हो गया लेकिन कप्पू शर्मा की पत्नी गायब ही रहीं।

लेकिन अब आशीष के शो छोड़ने और सुमोना के गायब होने के पीछे का कारण सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों सितारे एक साथ दिखाई पड़ने वाले हैं, अरे-अरे आप ये ना सोचें कि इन दोनों के बीच में कुछ चल रहा है, दऱअसल ये दोनों एक शो में एक साथ दिखाई पड़ने वाले हैं लेकिन प्रेमी-प्रेमिका के तौर पर नहीं बल्कि प्रतिभागी के रूप में।

'खतरों के खिलाड़ी 14' की लिस्ट हुई फाइनल

दरअसल ये दोनों कलाकार अपने-अपने हिट शो से 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए गायब हुए हैं। ये दोनों इस बार 'खतरों के खिलाड़ी ' के प्रतिभागी हैं। मालूम हो कि रोहित शेट्टी के होस्ट वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी ' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जो कि बहुत जल्द ऑन एयर होने वाला है।

खबर है कि शो में इस बार 13 प्रतिभागी भाग लेंगे। इन 13 लोगों के नाम निम्नलखित हैं।

  • कृष्णा श्रॉफ
  • असीम रियाज
  • अदिति शर्मा
  • करण वीर मेहरा
  • नियति फतनानी
  • शिल्पा शिंदे
  • गशमीर महाजनी
  • आशीष मेहरोत्रा,
  • निमरित कौर अहलूवालिया,
  • शालिन भनोट,
  • समर्थ जुरेल,
  • अभिषेक कुमार
  • सुमोना चक्रवर्ती

टीवी के लोकप्रिय ग्लैमरस चेहरों में से एक हैं सुमोना

आपको बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती, टीवी के लोकप्रिय और ग्लैमरस चेहरों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म 'मन' (1999) से की थी। लेकिन बतौर अभिनेत्री उनकी जर्नी शुरू हुई थी 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो से, जिसमें उन्होंने राम कपूर की बहन का रोल प्ले किया था लेकिन वो घर-घर में लोकप्रिय तब हुई जब उन्होंने कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी सर्कस जीता।

Khatron Ke Khiladi 14

कपिल और सुमोना बेस्ट टीवी ऑनस्क्रीन कपल बन गए और फिर उन्होंने क़ॉमेडी शो के जरिए सफलता का नया इतिहास लिखा, फिलहाल लोग उन्हें रोमांटिक और कॉमेडी के रूप में देख चुके हैं, देखते हैं वो खतरों की दुनिया में वो क्या कमाल करती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+