पिता बस ड्राइवर और जेब में 300 रुपये... ऐसे KGF स्टार बने यश, आज एक्टर के पास है करोड़ों की संपत्ति
KGF star Yash net worth: बॉलीवुड और टॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो आज भले ही आसमान की ऊंचाईयों को छू रहे हों, मगर उन्होंने ये मुकाम बेहद मेहनत और मुश्किल से हासिल किया है। साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने बवाल मचाकर रख दिया था। इसमें एक्टर यश को साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी खूब तारीफ मिली।
केजीएफ की सफलता के बाद एक नाम जो लोगों की जुबां पर छा गया, वो था यश का। यश ऐसे स्टार हैं, जो किरदार में रम जाते हैं। इस बात की गवाही केजीएफ में उनके किरदार ने दी है। आज एक्टर अपना बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि कैसे वे इस मुकाम पर पहुंचे और आज एक्टर के पास कितनी नेट वर्थ है।

बताते चलें कि यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बंगलोर में बीएमटीसी ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस ड्राइवर हैं। वे आज भी बस चलाते हैं।
एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने हमेशा से एक्टर बनने का सपना देखा था। 12वीं के बाद उन्होंने पढ़ाई नहीं की और वे 16 की उम्र में ही बेंगलुरू आ गए। यश के मां-बाप ने बेहद मुश्किल में उन्हें ये इजाजत दी। यश 300 रुपये लेकर घर से ये सोचकर निकले कि उन्हें खुद को साबित करना है।
अगर बात करें साउथ सुपरस्टार यश की नेट वर्थ की, तो एक्टर के पास 38 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है। एक्टर को हर फिल्म के 2 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं सालाना यश 5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई करते हैं। एक्टर फिल्मों, ऐड और प्रमोशन से पैसा कमाते हैं।
बताते चलें कि साल 2023 में यश की इनकम इस साल के मुकाबले कम थी। 30 प्रतिशत के हिसाब से एक्टर की इनकम बढ़ती ही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications