'KGF Chapter 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, 'दंगल' को पछाड़ा, अब 'बाहुबली' पर निगाहें
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
मुंबई.

केजीएफ चैप्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। बता दें कि, केजीएफ का पहला पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आया था और यह फिल्म सुपरहिट रही। फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि, उसके दूसरे पार्ट की फैंस ने डिमांड की। जिसके बाद अब मेकर्स ने फैंस की डिमांड पूरी कर इसका दूसरा पार्ट रिलीज कर दिया। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज होने के बाद से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।

केजीएफ-2 ने फिल्म 'दंगल' को पछाड़ा
यश की 'केजीएफ चैप्टर-2' को ना केवल कहानी बल्कि इसके कलाकारों के लिए भी प्रशंसा मिल रही है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अभी तक आरआरआर, प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल को भी पछाड़ दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही फिल्म भारत में शीर्ष हिंदी फिल्मों की सूची में अपना स्थान बनाने में सफल रही है।

सबसे ज्यादा रहा वीकेंड कलेक्शन
बता दें कि, शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' और अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' को भी पछाड़ चुकी है। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुए केजीएफ के पहले पार्ट में पहले पार्ट में एक्टर यश, तमन्ना भाटिया और अनंत नाग नजर आए थे। वहीं अब इसके दूसरे पार्ट में यश के अलावा बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज नजर आए हैं। इस फिल्म में यश ने अपना किरदार बेहद शानदार तरीके निभाया है। उनकी एक्टिंग और स्टाइल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इससे यह साफ है कि, धीरे-धीरे बॉलीवुड के साथ अब साउथ सिनेमा भी फैंस के दिलों में राज कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications