'केजीएफ' एक्टर यश ने खरीदी करोड़ों की शानदार कार, वीडियो हो रहा वायरल, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Yash Range Rover SUV: फिल्म 'केजीएफ' से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले साउथ के फेमस एक्टर यश इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि यश ने 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी के साथ धुंआधार सफलता हासिल की थी। केजीएफ जैसी एक्शन फिल्म के चलते वह सुर्खियों में छा गए थे। फिलहाल सुपरस्टार यश को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हाल ही में यश ने एक शानदार नई रेंज रोवर एसयूवी कार खरीदी है। ऐसे में यश और उनकी नई लग्जीरियस कार दोनों ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।
यश की रेंज रोवर एसयूवी कार
आपको बता दें कि साउथ के फेमस एक्टर यश 7 मिलियन डॉलर यानी 58 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इसी बीच यश ने एक शानदार नई रेंज रोवर एसयूवी कार खरीदी है। ये कार काफी महंगी और लग्जीरियस है। यश के इस नए कार की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यश ने परिवार के साथ किया नई कार का स्वागत
वीडियोज और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यश ने अपनी इस नई कार का अपने परिवार के साथ मिलकर स्वागत किया है। इस नई रेंज रोवर एसयूवी कार की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये के आसपास है। यश ने अपनी पत्नी राधिका पंडित और अपने बच्चों, आयरा और याथर्व संग कार के साथ पोज देते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
नई कार की तस्वीरें हुईं वायरल
आपको बता दें कि यश का अपनी नई रेंज रोवर को ड्राइव करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यश ने भूरे रंग की पैंट के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। वहीं यश की पत्नी राधिका पंडित नीले रंग के सूट में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
यश की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ के सुपरस्टार यश को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। यश के हाई-एंड और फैंसी कारों का शानदार कलेक्शन है, जिनकी कुल कीमत करोड़ों में है। यश के पास रेंज रोवर इवोक जैसी सबसे महंगी कार भी मौजूद है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और पजेरो स्पोर्ट्स कार भी है।
यश के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 1' और 'केजीएफ: चैप्टर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद, यश ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'केजीएफ 3' पर काम चल रहा है लेकिन इसकी शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ समय और लगेगा। खबरों की मानें तो केजीएफ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से यश के पास कई ऑफर्स आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यश ने बॉलीवुड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'रामायण' में काम करने से साफ मना कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications