Kesari Chapter 2 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज होगी 'केसरी 2', जानें कब देख सकेंगे ये फिल्म
Kesari Chapter 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये फिल्म आज यानी 18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं।
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' हुई रिलीज
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' इस साल की मच अवेटेड फिल्म थी। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर सकती है फिल्म
-कहा जा रहा है अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर सकती है। फिल्म को थिएटर में रिलीज हुए अभी एक दिन पूरा भी नहीं हुआ है और इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आ गई है।
-आजकल दर्शकों को फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही ओटीटी पर आने का इंतजार रहता है। 'केसरी चैप्टर 2' के साथ भी ऐसा ही है। फिल्म का पोस्टर देखकर पता चल रहा है कि इस हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म का डिजिटल पार्टनर जियो हॉस्टार है।
कब और कहां देख सकेंगे 'केसरी चैप्टर 2'?
-ऐसे में कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 'केसरी 2' सिनेमाघरों से उतरने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। आपको बता दें कि कोई भी फिल्म अपनी थिएटर रिलीज से 45 से 60 दिन बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम होती है।
-ऐसे में ये फिल्म जून 2025 की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फिल्म का डायरेक्शन और कहानी
-करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी हैं। वहीं फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा है।
-फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार ने मशहूर वकील और नेशनलिस्ट सर चेट्टूर शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
-साल 1922 में सी. शंकरन नायर ने 'गांधी और अराजकता' नाम से किताब लिखी थी। इस किताब में उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दौरान पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'डायर की आलोचना की थी।
-किताब में नायर ने बताया है कि अपने पद से हटाए जाने के बाद जनरल डायर इंग्लैंड लौट आए थे। इसके बाद उन्होंने डायर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
-इस मामले की सुनवाई लंदन के उच्च न्यायालय में हुई थी और 'केसरी चैप्टर 2' इसी कानूनी लड़ाई पर आधारित है। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। हालांकि इसमें कुछ इमोशनल सीन्स भी हैं जो आपको रूला देंगे।












Click it and Unblock the Notifications