Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें अब तक कितने बिके टिकट्स
Kesari Chapter 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकिमंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म आगामी 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गुड फ्राइडे की छुट्टी पर रिलीज हो रही है 'केसरी चैप्टर 2'
-फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर और ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। ऐसे में लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

-आपको बता दें कि जिस दिन फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' रिलीज कर रही है उस दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी है, ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि मूवी को कुछ फायदा तो जरूर मिलेगा। इसकी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत होने की उम्मीद की जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म की एडवांस बुकिंग कैसी चल रही है।
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की एडवांस बुकिंग
-मेकर्स के अनुसार 'केसरी 2' महज एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत के इतिहास की एक अहम लड़ाई की गवाही है। ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी पर आधारित है और उसमें वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका को उजागर किया गया है। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ खड़े होकर सच की लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में इस अहम रोल को अक्षय कुमार निभाएंगे।
-मेकर्स को इस फिल्म की कहानी पर पूरा भरोसा है और इसी वजह से आज यानी 16 अप्रैल 2025 (बुधवार) को मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, बेंगलुरु और कोलकाता में अर्ली स्क्रीनिंग रखी गई। इन शो की बुकिंग हाल ही में शुरू हुई थी और कुछ ही देर में सभी टिकट बिक गए थे। ऐसे में ये साफ है कि लोगों फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
फिल्म के 1800 शो लिस्ट हो चुके हैं
फिलहाल फिल्म की रेगुलर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। स्पेशल स्क्रीनिंग के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद उम्मीद है कि बाकी टिकटों की बुकिंग भी तेजी से होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक करीब 1800 शो लिस्ट हो चुके हैं और इनकी बुकिंग अच्छी चल रही है।
टिकट की कीमत 250 रुपये से कम
-सीमित स्क्रीनिंग के बावजूद फिल्म ने सुबह 10 बजे तक पहले दिन के लिए 3,000 से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं, जिससे करीब 9 लाख रुपये की कमाई अब तक हो चुकी है। फिलहाल टिकट की कीमत 250 रुपये से भी कम है, जो लोगों को पसंद आ रही है।
-अब तक की बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली-एनसीआर रीजन में बिके हैं, उसके बाद मुंबई का नंबर आता है। वहीं राज्यों की बात करें तो दिल्ली और महाराष्ट्र एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे हैं।
फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट
फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी हैं और ये फिल्म 'द केस दैट शुक द एम्पायर' नाम की किताब पर बेस्ड है। ये फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है और इसे 'A' सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि इसकी ऑडियंस थोड़ी सीमित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications