Kerala State Film Awards 2025: ममूटी बने बेस्ट एक्टर, 'मंजुमल बॉयज' बनीं बेस्ट फिल्म, देखें विनर्स की लिस्ट

Kerala State Film Awards 2025: केरल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक, 'केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025' के विजेताओं की घोषणा आज यानी 3 नवंबर 2025 (सोमवार) को कर दी गई है।

केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं की घोषणा
इस बार भी सुपरस्टार ममूटी ने फिर से अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

Kerala State Film Awards 2025

'ब्रह्मयुगम' के लिए ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

-वहीं साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मंजुमल बॉयज' को बेस्ट फिल्म के खिताब से नवाजा गया है। मलयालम सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर ममूटी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अभिनय के उस्ताद हैं। उनकी फिल्म 'ब्रह्मयुगम' को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा था। ये एक हॉरर फिल्म थी जिसकी कहानी 17वीं शताब्दी के मालाबार पर आधारित थी।

-ममूटी ने इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय और गहरे किरदार से एक अलग छाप छोड़ी। यही वजह रही कि उन्हें बेस्ट एक्टर (2025) का खिताब मिला है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर क्रिस्टो जेवियर को भी 'ब्रह्मयुगम' के लिए बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड दिया गया है।

'मंजुमल बॉयज' बनी बेस्ट फिल्म

वहीं बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मंजुमल बॉयज' को मिला है, जिसने साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होकर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही बल्कि अपने इमोशनल कंटेंट और स्ट्रॉन्ग स्क्रीनप्ले की वजह से भी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही थी।

फिल्म में सोबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी और बालू वर्गीज ने लीड रोल निभाए थे। ये मूवी दोस्ती, संघर्ष और साहस की प्रेरणादायक कहानी पेश करती है।

केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की पूरी लिस्ट-

बेस्ट फिल्म- मंजुम्मेल बॉयज

बेस्ट एक्टर- ममूटी (ब्रह्मयुगम)

बेस्ट एक्ट्रेस- शामला हमजा (Feminichi Faithima)

बेस्ट डायरेक्टर- चिदम्बरम एस पोडुवल (मंजुम्मेल बॉयज)

बेस्ट चरित्र आर्टिस्ट (मेल)- सौबिन शाहिर (मंजुम्मेल बॉयज) और सिद्धार्थ भारतन (ब्रह्मयुगम)

बेस्ट चरित्र आर्टिस्ट (फीमेल)- लिजोमोल जोस (नदन्ना संभवम)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- फासिल मुहम्मद ('Feminichi Faithima)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- श्याजू खालिद (मंजुमेल बॉयज)

बेस्ट फिल्म- प्रेमलु

बेस्ट दूसरी फिल्म- Feminichi Faithima

बेस्ट फिल्म बुक- Star Actresses (राइटर सी. मीनाक्षी)

बेस्ट आर्ट डायरेक्टर-अजयन चालीसेरी

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- के एस हरिशंकर

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- जेबा टॉमी

बेस्ट सॉन्ग- वेदन (मंजुम्मेल बॉयज)

बेस्ट कहानीकार- प्रसन्ना विथनगे (पैराडाइज)

बेस्ट डबिंग कलाकार- वैकोम भासी

बेस्ट कॉस्टूयम डिजाइन- समीरा सनीश (रेखाचित्रम और बोगनविलिया)

मलयालम सिनेमा का बढ़ता स्तर

केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स हर साल मलयालम सिनेमा की उत्कृष्टता और विविधता को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। इस बार की अवॉर्ड सेरेमनी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि दक्षिण भारतीय सिनेमा लगातार कंटेंट और परफॉर्मेंस के स्तर पर नए मानक स्थापित कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+