Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KBC के मंच पर अमिताभ बच्‍चन ने ऐसा क्‍या कहा? भावुक होकर रो पड़ी अनन्या पांडे, देखें Video

KBC Viral video:अमिताभ बच्चन के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में इस बार एक्‍ट्रेस अनन्‍या पांडे एक्‍टर कार्तिक आर्यन के साथ पहुंचीं। अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन में जुटी अनन्‍या पांडे ने इस मौके पर अपने अनुभव भी शेयर किए और केबीसी की हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्‍चन के सवालों का फटाफटा जवाब भी दिए।

वहीं शो के बीच में अमिताभ बच्‍चन ने एक्‍ट्रेस से ऐसा कुछ कहां जिसको सुनकर अनन्‍या इतनी भावुक हो गई कि उनकी आंखों में आंसू झलक आए। एक्‍ट्रेस ने केबीसी शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

KBC Viral video

दरअसल, अनन्‍या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन करने के लिए पहुंची थी लेकिन फिल्‍म इंडस्‍ट्री के बांदशाह अमिताभ ने अनन्या की पिछली फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए ऐसी बात बोलीं, जिसे सुनकर अनन्‍या भावुक हो गई।

KBC Viral video

याद रहे अनन्या ने 'केसरी चैप्टर 2' में दिलरीत गिल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और आर माधवन जैसे कलाकार भी थे।

अनन्‍या पांडे से क्‍या बोले अमिताभ बच्‍चन?

केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन ने अनन्या की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा "और इनके लिए भी हमने कहा था, इनकी एक फिल्म है, केसरी (चैप्टर 2)। इसमें इन्होंने काम किया था हमनें कहा कि बहुत बड़े-बड़े कलाकार हैा उसमें और सबने बहुत अच्छा काम किया। लेकिन इतने बड़े कलाकारों के साथ रहकर भी अनन्या आपने बहुत खूबी से अपना रोल निभाया।"

सदी के महानायक बोले- अनन्‍या वह फीलिंग मैंने आप में देखी

इतना ही नहीं अमिताभ बच्‍चन ने एक्‍ट्रेस अनन्‍या की एक्टिंग की बारीकियों पर बात करते हुए कहा कि कलाकार को अपने किरदार में ढलकर उसे ऐसा दिखाना चाहिए जैसे वह पहली बार हो रहा हो, भले ही उसे डायलॉग ज्यादा ना बोलने हों।

अभिनेता ने समझाया "ज्यादा बोलना नहीं था इनको। जिस तरह से उनकी नज़र गई, उनकी लुक गई। क्या होता है कि, हम सब एक ही प्रोफेशन में है। हम लोग को 3 महीने पता चल जाता है कि हमारा रोल क्या है, हमारा डायलॉग क्या है लेकिन जब शूटिंग हो रहा है तब हमारी जनता को ये लगनी चाहिए कि ये अवसर पहली बार हुआ है हमारे साथ और पहली बार हम ये बोलने जा रहे हैं। वहीं पर कलाकार की खूबी पता चलती है। वह फीलिंग मैंने आप में देखी।" सदी के महानायक से ये तारीफ सुनकर अनन्या भावुक हो गईं।

अनन्‍या पांडे ने शेयर की ये क्लिप, लिखा ये प्‍यारा सा संदेश

इस भावुक पल के बाद अनन्या ने क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने लिखा, किसी भी अभिनेता के जीवन का सबसे बड़ा पल ♥️🙏🏼 मैं आपके इन शब्दों को हमेशा याद रखूंगी अमित जी 🙏🏼🙏🏼♥️♥️♥️

केसरी चैप्टर 2' में इन दिग्गज कलाकारों के साथ अनन्‍या आईं थीं नजर

'केसरी चैप्टर 2' 2019 की फिल्म का सीक्वल है। अनन्या ने 'केसरी चैप्टर 2' में दिलरीत गिल का किरदार निभाया था।इसमें अक्षय कुमार ने एडवोकेट सी. शंकरन नायर और आर माधवन ने एडवोकेट नेविल मैकिनले की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म रघु पालट और पुष्पा पालट की किताब 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर आधारित थी। फिल्म सी. शंकरन नायर की उस कानूनी लड़ाई पर केंद्रित है, जो उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई उजागर करने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी। 18 अप्रैल को रिलीज़ हुई इस फिल्म को औसत सफलता मिली थी।

अनन्‍या की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्‍म कब हो रही रिलीज?

अनन्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+