KBC: इतना कमाने में 18 साल लग जाते... चर्चा में 200 रुपया कमाने वाला पान वाला, अमिताभ बच्चन ने बोली ये बात

KBC के अपकमिंग एपिसोड में अमिताभ बच्चन को हैरान कर देने वाले इस कंटेस्टेंट का नाम द्वारकाजीत मंडले है। पूरे दिन के बस 200 रुपये कमाने वाले द्वारकाजीत ने बताया कि केबीसी के एक दिन के पैसे उनकी 5 दिनों की कमाई के बराबर है।

Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हर कंटेस्टेंट की जर्नी काफी अलग होती है। कुछ कंटेस्टेंट्स तो ऐसे होते हैं, जिनकी कहानी सुनकर आंखें भर आती हैं। कौन बनेगा करोड़पति के अपकमिंग एपिसोड में भी ऐसा ही एक कंटेस्टेंट आने वाला है। ये शख्स पान की दुकान चलाकर गुजर-बसर करता है। इस पान वाले की मेहनत और गेम के प्रति उसकी लगन देखकर खुद बिग बी भी हैरान रह गए। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने इस पान वाले से ऐसी बात बोली, कि शो देखने के लिए बैठे दर्शक भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं, बिग बी ने इसे शो में पान भी खिलाया। अब इस पान वाले की कहानी लोगों को खूब इन्सपायर कर रही है।

द्वारकाजीत मंडले की इंस्पायरिंग कहानी

द्वारकाजीत मंडले की इंस्पायरिंग कहानी

अमिताभ बच्चन को हैरान कर देने वाले इस कंटेस्टेंट का नाम द्वारकाजीत मंडले है। शो शुरू करने से पहले अमिताभ बच्चन उनके बारे में कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं। द्वारकाजीत मंडले एक पान की छोटी सी दुकान चलाते हैं। पूरे दिन के बस 200 रुपये कमाने वाले द्वारकाीत ने बताया कि केबीसी के एक दिन के पैसे उनकी 5 दिनों की कमाई के बराबर हैं।

अमिताभ बच्चन भी हुए हैरान

अमिताभ बच्चन भी हुए हैरान

शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पान खिलाकर लोगों की जिंदगी में मिठास भरने वाले इस पान वाले ने कमाल ही कर दिया है। 12 लाख 50 हजार जीतकर द्वारकाजीत ने सपनों का इतिहास रच दिया है। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने द्वारकाजीत से कहा कि इतने पैसे कमाने में उन्हें 18 साल लग जाते।

वायरल हुआ ये वीडियो

इतना बड़ा अमाउंट जीतकर द्वारकाजीत शो के 13वें सवाल पर पहुंच जाते हैं। अब देखना ये होगा कि 25 लाख के इस 13वें सवाल का जवाब वे दे भी पाते हैं या फिर नहीं। इस बात का खुलासा शो के ऑनएयर होने पर ही हो पाएगा। फिलहाल द्वारकाजीत की इंस्पायरिंग स्टोरी के बारे में सुनकर इस एपिसोड के इंतजार में फैंस पलके बिछाए बैठे हैं।

इंस्पायरिंग है ये कहानी

इंस्पायरिंग है ये कहानी

द्वारकाजीत की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह जाते हैं। केबीसी का ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। लोगों को भी द्वारकाजीत मंडले की स्टोरी काफी इंस्पायर कर रही है।

अमिताभ ने खिलाया पान

अमिताभ ने खिलाया पान

ये अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है कि एक पान की दुकान चलाने वाला शख्स केबीसी के सेट पर इतनी बड़ी रकम जीतता है। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने द्वारकाजीत को केबीसी के मंच पर पान भी खिलाया। शो के अपकमिंग एपिसोड का ये प्रोमो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+