KBC 16: जानें कौन हैं चंद्र प्रकाश, 7 करोड़ जीतने से जरा सा चूके मगर बन गए करोड़पति
कश्मीर के रहने वाले 22 वर्षीय यूपीएससी उम्मीदवार चंद्र प्रकाश ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में सीजन के पहले करोड़पति बनकर इतिहास रच दिया है। 15वें सवाल का उत्तर देने के बाद वे एक करोड़ रुपये जीत गए। मगर उनकी ये उपलब्धि यहीं नहीं रुकी बल्कि ईनाम के दौर पर उन्हें एक कार भी दी गई।
क्यों हारे 7 करोड़ रुपये?
7 करोड़ के जवाब देने में चंद्र प्रकाश ने खूब सोचा। कहीं ना कहीं उन्हें सवाल का जवाब मालूम भी था, मगर उन्होंने चांस नहीं लिया। लिया होता तो हारने पर वे सीजन के पहले करोड़पति ना बन पाते। चंद्र प्रकाश की कहानी काफी प्रेरणादायी है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि वे हैं कौन...

रुला देगी चंद्र प्रकाश की कहानी
बहुत छोटी उम्र से ही चंद्र प्रकाश को गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा। जन्म के तुरंत बाद ही उनकी आंतों में दिक्कत आने लगी। इसके चलते तुरंत उन्हें सर्जरी करवानी पड़ गई। मगर ये परेशानियां यहीं खत्म नहीं हुई। बल्कि उन्हें सात बार सर्जरी करवानी पड़ी।
नहीं टूटा हौसला
मगर इन सबके बावजूद उनका हौसला टस से मस नहीं हुआ। उन्हें लंबे समय तक बिस्तर पर ही रहना पड़ा। फिर भी पढ़ाई लकरने और लगातार खुद को कुछ बनाने का उनका हौसला बिल्कुल ना डगमगाया। इसके बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में आने का मौका मिला।
कैसे जिंदगी ने लिया इम्तिहान
चंद्र प्रकाश ने शो में खुलासा किया कि कैसे जन्मजात समस्याओं की वजह से उन्होंने जिंदगी में बहुत परेशानियां झेलीं। उनके पास किसी तरह का हेल्थ इन्श्योरेंस नहीं था। परिवार पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता चला गया।
शो में भाग लेने का उनका फैसला परिवार के लिए था, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकें। अमिताभ बच्चन से बातचीत में उनकी मां ने अपने बेटे के भरोसाे पर भरोसा जताया और उसे आत्मविश्वासी बताया। अपने आखिरी के 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब जानने के बावजूद, उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद खेल से हटने का फैसला किया। वे पहले से जीता हुआ पैसा किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications