KBC 14: कोटा की शोभा कनवर ने अमिताभ को बताया द्रोणाचार्य, कहा-' मैं 450 बच्चों की मां हूं'
नई दिल्ली, 26 सितंबर। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो ' कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन जबरदस्त ढंग से लोगों को मनोरंजित कर रहा है। शो को पहली करोड़पति कविता चावला बन चुकी हैं। तो वही नवरात्रि स्पेशल सेगमेंट भी काफी रोमांचक होने वाला है। सोनी टीवी ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है जो कि दिल को छू लेने वाला है। दरअसल प्रोमो में हॉट सीट पर कोटा की रहने वाली शोभ कनवर बैठी नजर आ रही हैं, वो भी पूरे पारंपरिक अंदाज में।

मैं आज 450 बच्चों की मां हूं: शोभा कनवर
राजस्थानी लहंगा-चुन्नी पहनो शोभा ने खुद को 450 बच्चों की मां बताया, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें सलाम किया। दरअसल शोभा कनवर बताती हैं कि 'वो एक सरकारी टीचर हैं। उनकी खुद की संतान नहीं थी इसलिए उन्होंने रोते हुए बच्चे को हंसाने का फैसला किया और वो टीचर बनीं और उनके स्कूल में आज करीब 450 बच्चे हैं।'

दो लोगों को भगवान का दर्जा दिया जाता है
शोभा ने भावुक होते हुए कहा कि 'वो एक-दो नहीं बल्कि 450 बच्चों की मां हैं और ये बच्चे उनकी और इन बच्चों की वो जान हैं।' जिसको सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि 'जिंदगी में दो लोगों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। पहला मां को और दूसरा गुरु को और आप दोनों ही हैं।' जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद हर व्यक्ति जोर-जोर से तालियां बजाने के लिए विवश हो गया।

'आप मेरे द्रोणाचार्य हैं और मैं एकलव्य हूं'
सोनी के दूसरे प्रोमो में शोभा होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से हंसी-ठिठौली भी करते नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं यहां पर जरूर एक टीचर हूं लेकिन मेरा स्कूल केबीसी है इसलिए आप मेरे द्रोणाचार्य हैं और मैं एकलव्य हूं। जिसे सुनकर अमिताभ भी भाव -विभोर हो जाते हैं।
शोभा से अमिताभ पूछेंगे 12वां प्रश्न
इसके बाद वो उनसे 12वां प्रश्न करते नजर आते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि शोभा 25 लाख के सवाल का सामना कर रही हैं, अब वो इसका जवाब दे पाती हैं या नहीं या वो शो में कितनी धनराशि जीत पाती हैं, ये सारे सवालों का जवाब जानने के लिए देखते रहिए सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे सोनी टीवी पर 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ।
देखें प्रोमो












Click it and Unblock the Notifications