KBC 14: पहले एपीसोड में मनेगा आजादी के 75 साल का जश्न, HOT सीट पर नजर आएंगे देश के Real Hero,जानिए कौन?

नई दिल्ली, 02 अगस्त। सोनी टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक हैं 'कौन बनेगा करोड़पति', जिसका 14 वां सीजन 7 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शो के प्रोमो ने लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। आपको बता दें कि शो में इस बार अमृत महोत्सव का जश्न मनाया जाएगा और इसलिए शो में कुछ खास लोग मेहमान बनकर भी सामने आएंगे। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन देश के इन रीयल हीरो का खास तौर से सम्मान करेंगे।

 HOT सीट पर नजर आएंगे देश के Real Hero

HOT सीट पर नजर आएंगे देश के Real Hero

आपको बता दें कि जिन देश के रीयल हीरो की बातें यहां हो रही हैं, उनके नाम निमलिखित हैं...

  • मेजर डी.पी. सिंह
  • कर्नल मिताली मधुमिता
  • बॉक्सर क्वीन एमसी मैरी कॉम
  • सुनील छेत्री

इन सबके अलावा शो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान भी हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे, जो कि अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बनेंगे।

केबीसी पिछले 21 सालों से लोगों की पहली पसंद ब

केबीसी पिछले 21 सालों से लोगों की पहली पसंद ब

अमिताभ-आमिर के चिट-चैट का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर काफी कमेंट भी किया है। मालूम हो कि केबीसी पिछले 21 सालों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके साथ ना जाने कितने रियलिटी शो आए और चले गए लेकिन इसकी जगह कोई नहीं ले पाया। मालूम हो कि इस साल केबीसी के प्रसारित होने का 22वां साल है।

'अमिताभ बच्चन तो शो के कंडक्टर हैं'

'अमिताभ बच्चन तो शो के कंडक्टर हैं'

ये शो सीधे लोगों को कनेक्ट कर लेता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी बुलंद आवाज और संवाद अदायगी का कोई विकल्प ही नहीं हैं।इस बारे में खुद शो के डायरेक्टर अरुण शेषकुमार ने कहा है कि 'अमिताभ बच्चन तो शो के कंडक्टर हैं, उनके बिना शो की कल्पना भी बेकार है।'

'जब अमिताभ ने शो के लिए हां कहा था तो ...'

'जब अमिताभ ने शो के लिए हां कहा था तो ...'

साथ ही उन्होंने एक खुलासा भी किया कि 'जब अमिताभ ने शो के लिए हां कहा था तो उनके सामने एक ही बात कही थी और वो ये कि वो फिल्मों से टीवी की ओर तभी आएंगे, जब हर चीज काफी प्रोफेशनल होगी और यकीन मानिए उनकी इस शर्त के बाद हमारा ही फायदा हुआ क्योंकि उनकी उपस्थिति में हर कोई ऊर्जावान होने के साथ-साथ काफी अनुशासन में भी रहता है क्योंकि वो खुद भी काफी संयमित किस्म के इंसान हैं।'

इस बार तीन लाइफलाइन

मालूम हो कि इस बार के शो में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि शो में इस बार तीन लाइफलाइन होगी। एक ऑडियंस पोल, दूसरी Phone a friend और तीसरी 50-50। इस बार शो में एक्सपर्ट एडवाइस देखने को नहीं मिलेगी। यही नहीं शो में इस बार शो में 75 लाख और 7.5 करोड़ की धनराशि भी एड की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+